लाइव न्यूज़ :

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, दो साल की सजा

By भाषा | Updated: December 14, 2019 22:30 IST

बशीर 2000 के दशक में दरफुर में संघर्ष से संबंधित नरसंहार और युद्ध अपराध मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत द्वारा भी वांछित घोषित किये गए थे। करीब साल भर पहले सूडान में बशीर के निरंकुश शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे।

Open in App

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर को एक अदालत ने धनशोधन और भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को दोषी पाया और उन्हें कम से कम दो बरस तक जेल में रहने की सजा सुनाई। बशीर के खिलाफ चल रहे कई मुकदमे में पहला फैसला आया है।

बशीर 2000 के दशक में दरफुर में संघर्ष से संबंधित नरसंहार और युद्ध अपराध मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत द्वारा भी वांछित घोषित किये गए थे। करीब साल भर पहले सूडान में बशीर के निरंकुश शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सेना ने उनकी सत्ता का तख्तापलट दिया था।

वह अप्रैल से सेना की हिरासत में हैं। सूडान की सेना ने हालांकि कहा है कि वह बशीर को अंतरराष्ट्रीय अदालत को नहीं सौंपेगी। सूडान के कानून के तहत 75 साल के बशीर को बुजुर्गों के लिए बनी सरकारी जेल में भेजा जाएगा। इस जेल में ऐसे अपराध के दोषियों को भेजा जाता है जिसमें मौत की सजा नहीं होती है।

टॅग्स :ब्रेकिंग न्यूज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनेपाल में बड़ा प्लेन क्रैश, टेकऑफ करते ही फिसला विमान; 19 यात्री थे सवार...देखें वीडियो

भारतArvind Kejriwal Bail: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत; इतने दिनों तक जेल से रहेंगे बाहर

विश्वसीमा हैदर के बाद प्रेमी से मिलने अंजू पंहुची पाकिस्तान

विश्वSeema Haidar: पाकिस्तान की ओर से सीमा को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराने का अनुरोध किया गया

विश्वTitan Submarine Missing:सेबेस्टियन हैरिस ने 2005 का ऐतिहासिक यात्रा का एक दुखद अनुभव शेयर किया है

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका