लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के पूर्व अधिकारी ने क्राउन प्रिंस के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: October 25, 2021 10:05 IST

Open in App

दुबई, 25 अक्टूबर (एपी) अमेरिका और सऊदी अरब के आतंकवाद विरोधी संयुक्त प्रयासों की निगरानी में मदद करने वाले एक पूर्व वरिष्ठ सऊदी सुरक्षा अधिकारी ने आरोप लगाया है कि देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने पिता के शाह बनने से पहले तत्कालीन शाह की हत्या करने की बात कही थी।

हालांकि, पूर्व अधिकारी साद अल-जाबरी ने ‘सीबीएस न्यूज’ द्वारा रविवार को प्रसारित कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में दिए साक्षात्कार में अपने दावे के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं दिया।

खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी कनाडा में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि वह शाह अब्दुल्ला की हत्या कर सकते हैं। उस वक्त प्रिंस मोहम्मद सरकार में किसी वरिष्ठ भूमिका में नहीं थे। शाह अब्दुल्ला के निधन के बाद उनका स्थान जनवरी 2015 में शाह सलमान ने लिया।

अल-जाबरी ने इस साक्षात्कार के जरिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को चेतावनी दी कि उनके पास एक वीडियो है जो शाही घराने से जुड़े कई राज और अमेरिका से संबंधित गोपनीय बातों का खुलासा करता है।

अल-जाबरी (62) ने कहा, ‘‘क्राउन प्रिंस तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक वह मुझे मरता हुआ न देख लें क्योंकि वह मेरे पास मौजूद सूचनाओं से भयभीत हैं।’’ अल-जाबरी ने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को ‘‘मनोरोगी, कातिल’’ करार दिया।

वहीं, सऊदी सरकार ने ‘सीबीएस न्यूज’ से कहा कि अल-जाबरी ‘‘एक बदनाम पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, जिनका अपने वित्तीय अपराधों को छिपाने के लिए मनगढंत कहानियां गढ़ने और ध्यान भटकाने का एक लंबा इतिहास रहा है। सरकार ने अल-जाबरी के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है और इंटरपोल नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों में वांछित हैं, जबकि अल-जाबरी का दावा है कि उन्होंने यह दौलत शाहों की सेवा के दौरान अर्जित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला