लाइव न्यूज़ :

कनाडा के पूर्व मंत्री ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में ‘छद्म युद्ध’ में शामिल होने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: August 2, 2021 13:09 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद/टोरंटो, दो अगस्त कनाडा के पूर्व मंत्री एवं राजनयिक क्रिस एलेक्जेंडर ने पाकिस्तान पर “छद्म युद्ध और युद्ध अपराधों” में संलिप्त होने तथा पड़ोसी अफगानिस्तान के खिलाफ “आक्रामक कृत्य” में शामिल होने का आरोप लगाया है।

एलेक्जेंडर 2013 से 2015 तक कनाडा के नागरिकता एवं आव्रजन मंत्री रहे और उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहा, “तालिबान लड़ाके पाकिस्तान से अफगानिस्तान सीमा पार करने के लिये इंतजार कर रहे हैं…कोई अब भी इनकार कर रहा है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ ‘आक्रामक कृत्य’ में संलिप्त है और छद्म युद्ध व युद्ध अपराधों में शामिल है।”

एलेक्जेंडर के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने वरिष्ठ कनाडाई राजनेता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जाहिर की और उनके बयान को जमीनी हकीकत व तथ्यों से अनभिज्ञता के आधार पर किया गया “भ्रामक दावा” करार दिया।

अफगानिस्तान सरकार के अधिकारी पाकिस्तान पर तालिबान को कथित तौर पर मदद देने का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन किसी विदेशी शख्सियत का इसे इंगित करने का यह अपनी तरह का दुर्लभ मामला है।

भारत भी पूर्व में बार-बार पाकिस्तान से सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन बंद करने और आतंकी समूहों को पनाहगाह उपलब्ध न कराने को कहा चुका है।

अमेरिकी सेना की करीब 20 सालों बाद अफगानिस्तान से वापसी के अंतिम चरण के बीच एलेक्जेंडर का यह ट्वीट आया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा कि अफगानिस्तान से 95 प्रतिशत अमेरिकी सैनिक रवाना हो चुके हैं और तालिबान ने देश के एक बड़े हिस्सा पर अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, “हम कनाडा के पूर्व मंत्री क्रिस एलेक्जेंडर की अनावश्यक टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हैं जिसमें अफगान शांति प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की भूमिका के बारे में निराधार व भ्रामक दावे किए गए हैं। इस तरह की टिप्पणियां मुद्दे को लेकर समझ के पूर्ण आभाव व जमीनी हकीकत व तथ्यों की अज्ञानता को दर्शाती हैं।”

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने यह मामला कनाडा की सरकार के साथ उठाया है। बयान के मुताबिक, “कनाडाई पक्ष के साथ मामला उठाया गया है। हमनें कनाडाई अधिकारियों से इस प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण अभियान के खिलाफ कदम उठाने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल