लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: आखिरी राउंड में 137 मत मिले, पीएम पद की दौड़ के अंतिम चरण में पहुंचे ऋषि सुनक, मुकाबला विदेश मंत्री लिज ट्रस से

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2022 21:22 IST

ऋषि सुनक ने टोरी सांसदों के पांचवें और अंतिम दौर के मतदान में 137 मतों से जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं ट्रस को 113 सांसदों का समर्थन मिला।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के 42 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री सुनक अब तक मतदान के हर दौर में शीर्ष पर रहे हैं।व्यापार मंत्री पेनी मोर्डौंट 105 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। 120 सांसदों के समर्थन के आंकड़े को आराम से पार कर लिया।

लंदनः पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए नेतृत्व प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जगह बनाई है। सुनक ने अहम पड़ाव पार कर लिया है। सुनक को 137 वोट मिले और ट्रस को 113 सांसद ने समर्थन किया।

ऋषि सुनक ने बुधवार को बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ के अंतिम चरण में जगह बना ली और अब पार्टी तथा प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व संभालने के लिए उनका मुकाबला विदेश मंत्री लिज ट्रस से होगा।

सुनक ने टोरी सांसदों के पांचवें और अंतिम दौर के मतदान में 137 मतों से जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं ट्रस को 113 सांसदों का समर्थन मिला। वहीं, व्यापार मंत्री पेनी मोर्डौंट 105 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। ब्रिटेन के 42 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री सुनक अब तक मतदान के हर दौर में शीर्ष पर रहे हैं।

उन्होंने मंगलवार को मिले अपने 118 मतों में 19 मत और जोड़े तथा अंतिम प्रदर्शन में जगह बनाने के लिए 120 सांसदों के समर्थन के आंकड़े को आराम से पार कर लिया। सुनक और ट्रस अब बीबीसी पर सोमवार को होने वाली लाइव टेलीविज़न डिबेट में अपनी पहली आमने-सामने की भिड़ंत के लिए तैयार हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Rishi Sunakइंग्लैंडबोरिस जॉनसनBoris Johnson
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल