लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया में नयी सरकार का गठन, रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को मिली जगह

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:45 IST

Open in App

ट्यूनिस, 11 अक्टूबर (एपी) ट्यूनीशिया को दो महीने से भी अधिक समय बाद सोमवार को नयी सरकार मिली और प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को जगह दी।

प्रधानमंत्री नजला बौदेन ने मंत्री पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की। ये पद राष्ट्रपति कैस सईद के अचानक बौदेन के पूर्व मंत्रिमंडल को खारिज करने और 11 हफ्ते पहले संसद निलंबित करने के बाद से खाली थे। उनके आलोचकों और संवैधानिक वकीलों ने इस कदम की तुलना तख्तापलट से की थी।

सईद ने 29 सितंबर को ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर बौदेन को नामित किया था। उस समय बौदेन ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने नए मंत्रियों से कहा था कि उनकी मुख्य प्राथमिकता भ्रष्टाचार से लड़ने की होगी।

ट्यूनीशिया के नए मंत्रिमंडल में अभूतपूर्व रूप से प्रधानमंत्री समेत 10 महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला