लाइव न्यूज़ :

जंगल की आग ने ग्रीनविले में मचाई तबाही, अनेक घर जलकर खाक हुए

By भाषा | Updated: August 6, 2021 12:48 IST

Open in App

ग्रीनविले (अमेरिका), छह अगस्त (एपी) उत्तरी कैलीफोर्निया के पहाड़ी इलाके में तीन सप्ताह से जंगल में लगी आग ने एतिहासिक शहर में भारी तबाही मचाई है, यहां कई घर जलकर खाक हो गए हैं और सैकड़ों लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

बुधवार को वनाग्नि तेज हवाओं के कारण ग्रीनविले में उत्तरी सिएरा नेवादा कम्युनिटी में फैल गई थी। एक गैस स्टेशन, गिरजाघर, होटल, संग्रहालय, बार सहित शहर के कई अन्य प्रमुख स्थल इसकी चपेट में आ गए। यहां लकड़ी की कुछ इमारतें 100 साल से अधिक पुरानी थीं।

प्लुमास काउंटी के पर्यवेक्षक केविन गॉस ने फेसबुक पर पर लिखा, ‘‘ आग ने पूरे शहर को खाक कर दिया है। हमारी ऐतिहासिक इमारतें, परिवारों के घर, छोटे व्यवसायिक प्रतिष्ठान और हमारे बच्चों के स्कूल जलकर खाक हो गए हैं।’’

प्लुमास काउंटी के शेरिफ टॉम जॉन्सो ने कहा कि 100 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी। उन्होंने कहा, ‘‘ वहां जो भी हुआ है, उससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है।’’

अमेरिकी कांग्रेस के सांसद एवं क्षेत्र के प्रतिनिधि डग लामाल्फा ने कहा, ‘‘ हमने आज रात ग्रीनविले को खो दिया। कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं’’

उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र की ओर बुधवार को आग फैलने के बाद प्लुमास काउंटी के शेरिफ ने इलाके के लोगों के लिए ऑनलाइन एक चेतावनी जारी की थी। यहां करीब 800 लोग रहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ आप बेहद खतरे में हैं, जितनी जल्दी हो सके यहां से निकलें।’’

आग के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें