लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ 13वें संशोधन का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:35 IST

Open in App

कोलंबो, पांच अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के समक्ष 13वें संशोधन का मुद्दा उठाया और शक्तियों के हस्तांतरण तथा जल्द से जल्द प्रांतीय परिषद के चुनाव कराने सहित इसके प्रावधानों के पूर्ण कार्यान्वयन के भारत के रुख को दोहराया।

आधिकारिक दौरे पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे श्रृंगला ने राजपक्षे बंधुओं -राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

मंगलवार को यहां भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के साथ अपनी बैठक के दौरान, श्रृंगला ने संविधान में 13वें संशोधन के प्रावधानों के पूर्ण कार्यान्वयन पर भारत की स्थिति को दोहराया, जिसमें शक्तियों का हस्तांतरण और प्रांतीय परिषद चुनाव जल्द से जल्द आयोजित करना शामिल है।

राष्ट्रपति कार्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजपक्षे ने 13वें संशोधन की कमजोरियों और ताकत को समझने की तत्काल आवश्यकता की ओर इशारा किया।

तेरहवें संशोधन में तमिल समुदाय को सत्ता के हस्तांतरण का प्रावधान है। भारत 13वें संशोधन को लागू करने के लिए श्रीलंका पर दबाव बना रहा है, जिसे 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के बाद पेश किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल