लाइव न्यूज़ :

हाफिज सईद के घर के बाहर कार बम विस्फोट मामले में विदेशी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:18 IST

Open in App

लाहौर, 25 जून पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के षड्यंत्रकर्ता और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर कार बम विस्फोट मामले में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। मीडिया में आई खबरों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

‘डॉन’ समाचारपत्र की खबर के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान पीटर पॉल डेविड के रूप में हुई है और उसे बृहस्पतिवार को लहौर हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया।

‘दुनिया टीवी’ की खबर के मुताबिक डेविड को कराची जाने वाले एक विमान से उतारकर पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। ऐसा बताया गया है कि वह विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार का मालिक है।

खबर के मुताबिक़, डेविड की यात्राओं के इतिहास से पता चला है कि वह कराची, लाहौर और दुबई लगातार आता-जाता रहता था और इन यात्राओं के पीछे की वजहों और अपनी गतिविधियों के बारे में वह जांचकर्ताओं के सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।

बुधवार सुबह जोहर क़स्बे में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में सईद के घर के बाहर एक शक्तिशाली कार बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 21 अन्य घायल हो गए थे। इस विस्फोट से सईद के घर की खिड़कियों और दीवारों को क्षति पहुंची थी।

किसी भी संगठन ने अब तक इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

खबर में बताया गया है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां एक और संदिग्ध की तलाश कर रही हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि विस्फोटकों से भरी कार को वही संबंधित स्थल तक लेकर आया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार 2010 में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला से चोरी हुई थी और इसे कई बार खरीदा-बेचा गया तथा डेविड इसका अंतिम मालिक था। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस लौहार में इस विस्फोट के पीछे के दोषियों को गिरफ्तार करने के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब