लाइव न्यूज़ :

पीओके में भारी बारिश के बाद अचानक आयी बाढ़, 28 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 16, 2019 15:22 IST

Open in App

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मूसलाधार बारिश और तत्पश्चात उससे आयी बाढ़ से नीलम घाटी में बड़ी संख्या में मकान और मस्जिदें ध्वस्त हो गयीं तथा विभिन्न हादसों में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, बादल फटने की घटना में घाटी के लास्वा इलाके में 150 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों लोग बाढ़ में बह गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण आयी बाढ़ में दो मस्जिदें पूरी तरह तबाह हो गयीं। मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुई हैं। पकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि उसने सोमवार को एक गांव में फंसे 52 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

अभी भी कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने का प्रयास चल रहा है। जिला प्रशासन, आपद प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहे हैं। अखबार के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में अभियान निदेशक सादुर रहमान कुरैशी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

उन्होंने संख्या में इजाफे की आशंका भी जतायी है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में 10 इस्लामिक मिशनरी भी शामिल हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?