लाइव न्यूज़ :

उत्तरी माली में हमले में पांच शांतिरक्षक घायल: संरा

By भाषा | Updated: July 27, 2021 09:49 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 27 जुलाई (एपी) माली के अशांत उत्तरी इलाके में सोमवार को हमले में संयुक्त राष्ट्र के पांच शांतिरक्षक घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई बल को किडाल क्षेत्र के अगुएलहोक शहर में घटनास्थल पर भेजा गया है और घायल शांतिरक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

अगुएलहोक शहर में संयुक्त राष्ट्र मिशन के शिविर में इससे ठीक एक दिन पहले आग लग गई थी। रविवार की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। माली 2012 से इस्लामिक उग्रवाद को रोकने की कोशिश कर रहा है। 2013 में फ्रांसीसी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान की मदद से माली के उत्तरी शहरों में इस्लामी चरमपंथियों को खदेड़ दिया गया था। हालांकि विद्रोही जल्द ही वहां फिर सक्रिय हो गए और वे माली सेना तथा उसने सहयोगियों पर लगातार हमले करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं