लाइव न्यूज़ :

काबुल के अखबार के पांच पत्रकारों को तालिबान ने किया गिरफ्तार: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2021 16:03 IST

काबुल के अखबार 'एतिलाट्रोज' के पांच पत्रकारों के तालिबान द्वारा गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है। अखबार के एडिटर इन चीफ ने इसकी पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल के अखबार 'एतिलाट्रोज' के पांच पत्रकारों को तालिबान द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर।टोलो न्यूज ने अखबार के एडिटर इन चीफ जाकी दरयाबी के हवाले से ये जानकारी दी है।इससे पहले मंगलवार को भी काबुल में कुछ पत्रकारों को पकड़े जाने की खबर आई थी, बाद में इन्हें छोड़ा गया।

काबुल: तालिबान ने काबुल के एक दैनिक समाचार पत्र 'एतिलाट्रोज' के पांच पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। अफगानिस्तान के टीवी नेटवर्क टोलो न्यूज ने अखबार के एडिटर इन चीफ जाकी दरयाबी के हवाले से ये जानकारी दी है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि पत्रकारों को कहां ले जाया गया है।

इससे पहले मंगलवार को भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान द्वारा कुछ पत्रकारों और कैमरामैन को पकड़ कर अज्ञात स्थान पर ले जाने का मामला सामने आया था। कुछ रिपोर्ट के अनुसार ये पत्रकार काबुल में हो रहे पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन को कवर कर रहे थे।

इसमें टोलो न्यूज के कैमरामैन वहीद अहमदी का नाम भी शामिल था। हालांकि बाद में टोलो न्यूज के कैमरामैन सहित करीब दर्जन भर पत्रकारों को छोड़े जाने की भी खबर आई। टोलो न्यूज ने भी पुष्टि की कि उसके पत्रकार को छोड़ गया है और साथ कैमरा भी लौटा दिया गया है।

दरअसल, मंगलवार को सैकड़ों अफगान काबुल की सड़कों पर उतरें और पाकिस्तान सहित आईएसआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। इसी प्रदर्शनों के दौरान ये सबकुछ हुआ।

टोलो न्यूज के अलावा अफगान न्यूज टीवी नेटवर्क अरियाना न्यूज के एक पत्रकार के भी तालिबान द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आई थी।

अरियान न्यूज के बैस हयात ने ट्वीट कर बताया था कि उनके साथी समी जहेश सहित कैमरामैन समीम को भी तालिबान ने पकड़ लिया है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां मीडियाकर्मियों को परेशान किए जाने की कई खबरें हाल में सामने आई हैं। तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा किया था और इसके साथ ही अशरफ गनी की सरकार गिर गई थी। बाद में गनी को देश छोड़कर भागना पड़ा था। वहीं बाद में अमेरिकी सेनाओं ने भी 30 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ दिया था।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानKabul
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला