लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पांच पूर्व प्रधानमंत्रियों ने ‘‘अलोकतांत्रिक कृत्यों’’ के लिए ओली की निंदा की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:41 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 जून नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के ‘‘अलोकतांत्रिक कृत्यों’’ और उनकी ‘‘सत्ता के लिए लालसा’’ की निंदा करते हुए, पांच पूर्व प्रधानमंत्रियों ने शनिवार को देश के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से ऐसी गलत गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील की जिनका राष्ट्र पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता हो।

पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा, पुष्प कमल दहल, माधव कुमार नेपाल, झालानाथ खनल और बाबूराम भट्टराई ने एक बयान में यह संयुक्त अपील की।

‘काठमांडू पोस्ट’ ने बयान के हवाले से एक खबर में कहा कि फिलहाल एक अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री ओली लगातार नेपाल के संविधान पर हमला कर रहे हैं और संघीय गणराज्य तथा उसके कानून के शासन को प्राप्त करने के लिए नेपाली लोगों के लंबे और कठिन संघर्ष को कमतर कर रहे हैं।

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘हम कार्यवाहक सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह ऐसा कुछ न करें या दूसरों को ऐसा कुछ भी करने के लिए निर्देशित न करें जिससे देश और लोगों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़े और प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियों से ऐसी गलत गतिविधियों में शामिल न होने की अपील करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने सत्ता के लिए लालसा को प्रदर्शित किया है जो नेपाल के राजनीतिक इतिहास में कभी मौजूद नहीं थी। हम ओली के इस तरह के अलोकतांत्रिक कृत्य की निंदा करते हैं।’’ गौरतलब है कि नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली की सिफारिश पर 22 मई को संसद को भंग कर दी थी।

खबर के अनुसार ओली पर पिछले महीने दूसरी बार प्रतिनिधि सभा को भंग करने के लिए असंवैधानिक तरीकों का सहारा लेने और कोविड-19 महामारी के बीच देश को मध्यावधि चुनावों में धकेलने का आरोप लगाते हुए, पांच पूर्व प्रधानमंत्रियों ने कहा कि ओली ने अपने सत्तावादी और मनमाने चरित्र को उजागर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल