मछुआरों का संगठन: राज्यसभा सांसद ने इमरान खान से भारतीय मछुआरों को रिहा करने का अनुरोध किया

By भाषा | Published: August 18, 2018 11:21 PM2018-08-18T23:21:33+5:302018-08-18T23:21:33+5:30

एक मछुआरा संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान से उनकी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आग्रह किया है।

Fishermen's Organization, Rajya Sabha MP urges Imran Khan to release Indian fishermen | मछुआरों का संगठन: राज्यसभा सांसद ने इमरान खान से भारतीय मछुआरों को रिहा करने का अनुरोध किया

मछुआरों का संगठन: राज्यसभा सांसद ने इमरान खान से भारतीय मछुआरों को रिहा करने का अनुरोध किया

वडोदरा, 18 अगस्त: एक मछुआरा संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान से उनकी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आग्रह किया है। इमरान ने आज पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

भारतीय मछुआरों की रिहाई के प्रयास में पिछले दो दशकों में कम से कम 11 बार पाकिस्तान की यात्रा करने वाले आईएफए के अध्यक्ष वेलजीभाई मसानी ने खान से 1,052 भारतीय नौकाओं को भी छोड़ने के लिए कहा है।

मसानी ने आज ‘पीटीआई’ से कहा,‘‘मैंने फेसबुक पर यह अनुरोध किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को लिखा भी है और उनसे आग्रह किया है कि भारतीय मछुआरों और नौकाओं को सद्भावना के कदम के तहत रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भी यहां की जेलों में इस समय बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करना चाहिए।

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने इस तरह की मांग करते हुए पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री से वहां की जेलों में बंद 391 भारतीय मछुआरों को रिहा करके ‘‘ एक नई पारी की शुरूआत’’ करने के लिए कहा है। उन्होंने 11 अगस्त को पाकिस्तान की जेलों से 26 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के पाकिस्तान सरकार के कदम की सराहना की है।
 

Web Title: Fishermen's Organization, Rajya Sabha MP urges Imran Khan to release Indian fishermen

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे