लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे नासा अपोलो 7 मिशन के पहले सफल और अंतिम जीवित अंतरिक्ष यात्री वाल्टर कनिंघम, 90 साल की उम्र में हुआ निधन

By भाषा | Updated: January 4, 2023 13:30 IST

आपको बता दें कि नासा के प्रवक्ता बॉब जैकब्स ने समाचार एजेंसी 'द एसोसिएटेड प्रेस' के साथ बातचीत में वॉल्टर कनिंघम के निधन की पुष्टि की है। लेकिन, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है और यह भी नहीं बताया है कि उनकी मौत किस कारण हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनासा के अपोलो कार्यक्रम के अंतिम जीवित अंतरिक्ष यात्री का निधन हो गया है। बता दें कि अंतरिक्ष यात्री वाल्टर कनिंघम 90 साल के थे और किस कारण उनकी मृत्यु हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि अपोलो-7 मिशन के जरिये ही अंतरिक्ष यात्रियों का आगे चलकर चंद्रमा की सतह पर उतरना संभव हो सका था।

वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो-7 मिशन के अंतरिक्ष यात्री वॉल्टर कनिंघम का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। वॉल्टर कनिंघम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के अपोलो कार्यक्रम के पहले सफल मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के चालक दल के अंतिम अंतरिक्ष यात्री थे, जो अभी तक जीवित थे। 

नासा ने जानकारी देते हुए क्या कहा है

इस पर बोलते हुए नासा के प्रवक्ता बॉब जैकब्स ने समाचार एजेंसी 'द एसोसिएटेड प्रेस' के साथ बातचीत में वॉल्टर कनिंघम के निधन की पुष्टि की है। लेकिन, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है। वॉल्टर कनिंघम की पत्नी डॉट कनिंघम ने एक बयान में कहा कि उनका मंगलवार को निधन हो गया है। लेकिन, उन्होंने मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है। 

कौन थे वॉल्टर कनिंघम 

आपको बता दें कि वॉल्टर कनिंघम नासा की ओर से 1968 में अंतरिक्ष में भेजे गए अपोलो-7 मिशन के चालक दल के सदस्यों में से एक थे। यह मिशन कुल 11 दिनों का था और इसके प्रक्षेपण का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया था। अपोलो-7 मिशन के जरिये ही अंतरिक्ष यात्रियों का आगे चलकर चंद्रमा की सतह पर उतरना संभव हो सका था।  

टॅग्स :नासाचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH