लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद भवन के बाहर चली गोली, घटना में एक पुलिसकर्मी व एक अन्य की मौत, जानें मामला

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2021 08:15 IST

पुलिस के कार्यकारी प्रमुख वाई पिटमैन ने संवाददाताओं से कहा कि घायल अधिकारियों में से एक की हालत गंभीर थी, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में कार चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई।अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमले से संबंधित होने से इंकार किया है।

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया। बाद में चाकू से हमला करने के संदिग्ध चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कैपिटल पुलिस के कार्यकारी प्रमुख वाई पिटमैन ने संवाददाताओं से कहा कि घायल अधिकारियों में से एक की हालत गंभीर थी, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कार चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई।

अधिकारी और कार चालक की पहचान उजागर नहीं हुई है-

हालांकि, पिटमैन ने मारे गए अधिकारी और कार चालक की पहचान उजागर नहीं की। इस बीच, अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमले से संबंधित होने से इंकार किया है। साथ ही उन्होंने शुक्रवार की घटना और छह जनवरी को हुए दंगों के बीच तत्काल किसी संबंध से भी इंकार किया है। कार टकराने एवं गोलीबारी की यह घटना कैपिटल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई।

इस घटना ने गत छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल में घुसी भीड़ की यादें ताजा कर दी-

इस घटना ने गत छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद सदस्य मतदान कर रहे थे। कैपिटल में छह जनवरी को हुई हिंसा के दौरान कैपिटल पुलिस अधिकारी ब्रायन सिकनिक समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। शुक्रवार की घटना के बाद अमेरिकी कैपिटल परिसर को बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को बाहर आने या अंदर जाने से रोक दिया गया। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिकासंसदआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल