लाइव न्यूज़ :

गाजा पट्टी में गोलीबारी में हमास कमांडर समेत 7 फिलिस्तीनी मारे गए, इजराइली सैनिक की भी मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2018 09:48 IST

इज़राइली सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘गाजा पट्टी में अभियान के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हो गई।

Open in App

गाजा सिटी (फलस्तीनी क्षेत्र), 12 नवंबर (एएफपी) गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के एक अभियान के दौरान सोमवार को दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इजराइली सैनिक और उग्रवादी समूह हमास के कमांडर समेत कुल आठ लोगों के मारे जाने की खबर है।

फिलस्तीनी अधिकारियों ने इसमें सात लोगों के मरने की पुष्टि की है, जिनमें हमास के सशस्त्र विंग का एक स्थानीय कमांडर भी शामिल है।

इजराइली सेना का एक सैनिक मारा गया है और एक घायल हुआ है।

इज़राइली सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘गाजा पट्टी में अभियान के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हो गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।’’ 

फिलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पूर्वी इलाके में हुई है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्र ने बताया कि छह फलस्तीनी मारे गए हैं। एक स्थानीय अस्पताल ने बताया कि मरने वालों में हमास के सशस्त्र विंग ‘एजेदीन अल-कासम ब्रिगेड’ का एक स्थानीय कमांडर भी था।

संघर्ष के बाद, दक्षिणी इज़राइल में साइरन बजने की सूचना मिली, जो गाजा पट्टी से संभावित रॉकेट हमले का संकेत है।

इज़राइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने पहले कहा था कि अभियान में शामिल सभी इज़राइली सैनिक इज़राइल लौट आए हैं लेकिन बाद में इजराइली सेना ने साफ किया कि उनका एक सैनिक मारा गया है।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल