लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर ईंधन टैंकर में विस्फोट के बाद आग लगी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:47 IST

Open in App

तेहरान, 13 फरवरी (एपी) ईरानी सीमा पर अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में इस्लाम कला चौराहे पर शनिवार को एक ईंधन टैंकर में विस्फोट हो गया जिसमें सात लोग झुलस गये। विस्फोट के बाद आग लग गई और प्राकृतिक गैस और ईंधन ले जाने वाले 500 से अधिक ट्रक जल गये।

अफगान अधिकारियों और ईरानी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

हेरात के प्रांतीय गर्वनर वाहिद कताली ने बताया कि अभी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोट का कारण क्या था।

उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘फिलहाल, हम हताहतों के बारे में बात नहीं कर सकते।’’

हेरात क्षेत्रीय अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक शिर्जी ने बताया कि आग की तीव्र लपटों के कारण एंबुलेंस को घायलों तक पहुंचने या विस्फोट स्थल के करीब पहुंचने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि आग से झुलसे सात लोगों को अब तक हेरात के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजली आपूर्ति मंत्रालय के प्रवक्ता, वाहिदुल्लाह ताहिदी ने बताया कि इस घटना के कारण अफगानिस्तान को ईरान से अपनी विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने ट्रक चालकों के हवाले से बताया कि प्राकृतिक गैस और ईंधन ले जाने वाले 500 से अधिक ट्रक अब तक जल चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?