लाइव न्यूज़ :

वीडियो: उड़ान भरते हुए प्लेन से दमकल ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, रनवे पर घसीटता रहा विमान, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत

By आजाद खान | Updated: November 19, 2022 15:26 IST

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि रनवे पर प्लेन उड़ान भर रहा है और इतने में दमकल ट्रक उसके सामने आ जाता है। इस हादसे में दमकल ट्रक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक प्लेन के दमकल ट्रक से टकरा जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया है कि कैसे प्लेन ट्रक से टकरा रही है। इस हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई है।

लीमा: पेरू के लीमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन और दमकल ट्रक के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे प्लने उड़ान भरने की कोशिश कर रही है तभी यह घटना घटी है। हालांकि विमान के सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन ट्रक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि उड़ान भरने से ठीक पहले प्लने के दमकल ट्रक में टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वीडियो में यह देखा गया है कि रनवे पर दो दमकल ट्रक आ रही है इसी बीच प्लने भी उसी रनवे पर उड़ान भरने की कोशिश कर रही है। 

ऐसे में वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि प्लने इतनी तेजी से आती है कि रास्ते में सामने से आ रही एक दमकल ट्रक से टकरा जाती है। जहां पर यह हादसा हुआ है उससे आगे एक और दमकल ट्रक दिखाई दे रहा है लेकिन उसके साथ क्या हुआ, यह वीडियो में पता नहीं चला है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पेरू के लीमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई है जब प्लने टेक ऑफ के लिए तैयार थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद प्लने में आग लग गई थी और उसे रोकवाकर प्लेन से यात्रियों को उतरवाया गया है। 

हादसे के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के आधार पर यह कहा जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जो लोग दमकल पर सवार थे। 

 

टॅग्स :विमान दुर्घटनावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा