लाइव न्यूज़ :

इजराइल और हमास के बीच लड़ाई से गाजा की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:07 IST

Open in App

गाजा सिटी, 20 मई (एपी) गाजा पट्टी की पहले से अस्थिर स्वास्थ्य व्यवस्था एक दशक में चौथे युद्ध से और चरमरा गई है।

अस्पताल इजराइली बमबारी में मारे गए लोगों और घायल हुए मरीजों से भर गए हैं। इस छोटे से क्षेत्र में कई अहम दवाएं तेजी से खत्म हो रही है।

गाजा के दो सबसे प्रतिष्ठित डॉक्टर मारे गए। हमास और इजराइल के बीच 10 दिन पहले शुरू हुई लड़ाई के दौरान उनके घरों को ध्वस्त कर दिया गया था।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे गाजा में संक्रमण की जांच के लिए एकमात्र प्रयोगशाला हवाई हमले में क्षतिग्रस्त हो गई और इसे बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्थायी शिविरों में रह रहे हजारों विस्थापित निवासियों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल में नवाल अल-दनाफ और उनके पांच बच्चे पांच अन्य परिवारों के साथ एक ही कमरे में रहते हैं। इस स्कूल में 1,400 लोगों ने शरण ली हुई है।

उत्तरी गाजा के बैत लाहिया शहर पर इजराइल की बमबारी से भागी अल-दनाफ ने कहा, ‘‘स्कूल युद्ध से तो सुरक्षित है लेकिन जब कोरोना की बात आती है तो एक कमरे में पांच परिवार रह रहे हैं, हर कोई एक-दूसरे को संक्रमित कर सकता है।’’

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के मीडिया सलाहकार अदनान अबू हसना ने कहा कि गाजा पट्टी का स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा इस युद्ध से पहले ही ढह रहा था।

इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच पहले के तीन युद्धों के दौरान भी अस्पतालों और क्लिनिकों को क्षतिग्रस्त किया गया और चिकित्साकर्मियों को मारा गया।

अब स्वास्थ्य देखभाल केंद्र युद्ध में हताहत हुए लोगों का इलाज करने और गाजा के 20 लाख लोगों की रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए जूझ रहे हैं।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हवाई हमलों में 64 बच्चों समेत कम से कम 227 फलस्तीनी मारे गए और 1,600 से अधिक घायल हो गए। रॉकेट हमलों से इजराइल में 12 लोगों ने जान गंवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'