लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया की कोयला खदान में भयंकर विस्फोट, 11 लोगों की हुई मौत-10 लोग अभी भी है लापता, बचाव कार्य जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2023 07:47 IST

ऐसे में इस घटना को लेकर यह कहा जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि इसका असर सुरंगों से जुड़ी चार अन्य खदानों पर भी पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य कोलंबिया के एक कोयले के खदान में विस्फोट से 11 लोग मारे गए है। यही नहीं इस हादसे में 10 लोग अभी भी लापता है और तलाशी का काम जारी है। इस पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि बचावकर्ता फंसे खनिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बोगोटा: मध्य कोलंबिया में कोयले की एक खदान में जोरदार विस्फोट से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि इसका असर सुरंगों से जुड़ी चार अन्य खदानों पर भी पड़ा है। 

घटना पर क्या बोले राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो 

इस मामले में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ट्वीट किया है और कहा है कि बचावकर्ता फंसे खनिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुंडिनमार्का प्रांत के सुतातौसा में मंगलवार रात को खदान में मिथेन गैस के कारण विस्फोट हुआ है। इस पर बोलते हुए  राष्ट्रपति पेट्रो ने बताया कि इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं घटना को लेकर ऊर्जा और खान मंत्री इरेन वेलेज ने बताया है कि 10 लोग अब भी खदानों में फंसे हुए हैं। 

पिछले साल भी इंडोनेशिया में घटी थी ऐसी ही घटना

इससे पहले पिछले साल इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में कोयले की एक खदान में हुए विस्फोट में 10 खनिकों की मौत हो गई और चार अन्य लोगों को बचा लिया गया था। घटना पर बोलते हुए स्थानीय खोज एवं बचाव एजेंसी के एक प्रवक्ता ऑक्टेविएंटो ने बताया था कि “240 मीटर लंबी सुरंग की तलाशी के बाद आखिरी शव भी मिल गया। ज्यादातर खनिकों की मौत जलने की वजह से हुई है।” उन्होंने बताया कि बचाए सभी लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ऐसे में यह कहा गया था कि सावहलुंटो जिले में स्थित निजी मिल्कियत वाली खदान में मिथेन समेत अन्य गैसों के जमा होने के कारण यह विस्फोट हुआ है। बचावकर्ताओं ने पंखे लगाकर खदान से पहले गैसों को बाहर निकाला और फिर उसमें प्रवेश किया था। प्रवक्ता ने बताया कि दल को पीड़ितों की तलाश करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था।  

टॅग्स :Colombiaकोयला की खदान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वColombia Plane Crash: लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ विमान, कोलंबियाई सांसद समेत 15 की मौत

भारतJharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी

कारोबारकोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल