लाइव न्यूज़ :

एफडीए ने मॉडर्ना टीके में दो बदलावों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके में दो बदलावों को मंजूरी दी है जिससे प्रत्येक शीशी में अतिरिक्त खुराकें मिल सकेंगी।

एजेंसी ने कहा कि बृहस्पतिवार को उसने मॉडर्ना की नई शीशियों को मंजूरी दी है जिससे प्रत्येक शीशी में 15 खुराक आ सकेंगी, जबकि पहले जिस शीशी का इस्तेमाल होता था उसमें 10 खुराक आती हैं। इसके अलावा, नियामकों ने कहा कि प्रदाता शुरुआती 10 खुराक वाली शीशियों से सुरक्षित तरीके से 11 खुराक निकाल सकते हैं। इन बदलावों को स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिये निर्देशों में जोड़ा जाएगा।

खुराकों को अद्यतन किये जाने से अमेरिका में इनकी आपूर्ति मजबूत होगी और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी। अमेरिका में कोविड-19 के खिलाफ टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ के करीब पहुंच रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने मई के अंत तक सभी वयस्क अमेरिकियों के टीकाकरण के लिए पर्याप्त टीकों का संकल्प व्यक्त किया है और इसके साथ ही उन्होंने एक नया संकल्प लिया है जिसमें कार्यालय में उनके शुरुआती 100 दिनों में 20 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मॉडर्ना ने एक बयान में कहा कि उसकी योजना आगामी हफ्तों में 15 खुराक वाली शीशियों की आपूर्ति शुरू करने की है। कंपनी ने एफडीए को एक अद्यतन आंकड़ा सौंपा है जिसमें यह दिखाया गया है कि विभिन्न प्रकार की सुइयों का इस्तेमाल कर प्रत्येक शीशी से कितनी खुराक प्राप्त की जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'