लाइव न्यूज़ :

पाक में मारे गए श्रीलंकाई नागरिक का परिवार उसके अवशेषों को लाए जाने के इंतजार मे

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:37 IST

Open in App

कोलंबो, छह दिसंबर ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तान में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार दिए गए श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना का परिवार सोमवार को यहां उनके अवशेषों को लाए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

शुक्रवार को एक निर्मम घटना में, कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के नाराज समर्थकों ने एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया और ईशनिंदा के आरोपों पर उसके महाप्रबंधक दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को आग लगा दी थी।

दियावदाना की पत्नी निलूशी दिशानायके ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ मैं उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अवशेषों की प्रतीक्षा कर रही हूं।”

विदेश मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय विमानन कंपनी, श्रीलंकन एयरलाइंस, राज्य के खर्च पर सोमवार को दियावदाना के अवशेष यहां लाएगी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक लिंचिंग की इस भीषण घटना में दियावदाना की लगभग सभी हड्डियां टूट गई थीं और उनका शरीर 99 फीसदी तक जल चुका था।

निलुशी ने कहा कि दियावदाना फैसलाबाद में एक परिधान कारखाने में मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी मिलने के बाद 2011 में पाकिस्तान चले गए थे। एक साल बाद, वह सियालकोट के राजको इंडस्ट्रीज में महाप्रबंधक के रूप में शामिल हो गए और कारखाने में काम करने वाले एकमात्र श्रीलंकाई नागरिक थे।

दंपति के 14 और 9 साल के दो बेटे हैं और उन्होंने 2019 से अपने पिता को नहीं देखा था क्योंकि वह कोविड महामारी के कारण अपने देश की यात्रा करने में असमर्थ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल