लाइव न्यूज़ :

Fact Check: बाइडन का वैदिक मंत्रों के साथ व्हाइट हाउस में हुआ स्वागत?, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 20, 2020 10:38 IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जो बाइडन का वैदिक मंत्रों के साथ व्हाइट हाउस में स्वागत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो का बारीकी से अवलोकन करते हुए हमने पाया कि वीडियो में देखा जा सकता है कि वैदिक मंत्रों का पाठ करते हुए दो व्यक्ति को देखा जा सकता है।रिवर्स इमेज खोज करने पर पाया कि एक फेसबुक अकाउंट द्वारा 14 अक्टूबर 2014 को यह वीडियो अपलोड किया गया है।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैदिक मंत्रों के उच्चारण करते हुए लोगों को देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जो बाइडन का वैदिक मंत्रों के साथ व्हाइट हाउस में स्वागत किया गया है।

यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि न्यू अमेरिकन प्रेसिडेंट जो बाइडन के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के पहले ही दिन देशवासियों की भलाई के लिए और विश्व के सर्वशक्तिमान बनाने के लिए वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया गया। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fjithuhj%2Fvideos%2F5343264265699374%2F&show_text=false&width=269" width="269" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

क्या है वीडियो की सच्चाई?

बता दें कि वीडियो का बारीकी से अवलोकन करते हुए हमने पाया कि वीडियो में देखा जा सकता है कि वैदिक मंत्रों का पाठ करते हुए दो व्यक्ति को देखा जा सकता है। इसके बाद हमने इंटरनेट पर सर्च करने और रिवर्स इमेज खोज करने पर पाया कि एक फेसबुक अकाउंट द्वारा 14 अक्टूबर 2014 को यह वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो को यहां क्लिक कर देख सकते हैं। इस संबंध में यहां पढ़ें।

वीडियो के कैप्शन से समझा जा सकता है कि जेफरी एर्हार्ड और रोबी एर्हार्ड ने चौथे वार्षिक हिंदू अमेरिकी सेवा समुदाय सम्मेलन की शुरुआत के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया है। आगे इस वीडियो के बारे में सर्च करने पर हमने पाया कि एक यूट्यूब चैनल अमेरिकी और भारतीय हिंदुओं के संगठन (एचएएससी) पर यही वीडियो अपलोड किया गया है।  

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि  "हिंदू अमेरिकन सेवा समुदाय" एक सफेद बैनर पर लिखा हुआ है। वीडियो पर लिखा गया पाठ यह भी पुष्टि करता है कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2014 को एचएएससी द्वारा आयोजित किया गया था।

वीडियो का निष्कर्ष क्या है?

इस तरह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर साझा हो रहे इस वीडियो का जो बाइडन की जीत के बाद से कोई लेनादेना नहीं है। यह वीडियो 6 साल पहले का है। इस तरह इस वीडियो को साझा करने के दौरान हाल में किया गया दावा गलत है। 

टॅग्स :अमेरिकाफैक्ट चेकजो बाइडनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला