लाइव न्यूज़ :

लेबनान के शिविर में ऑक्सीजन बोतलों के भंडारण क्षेत्र में शार्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुए: हमास

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:57 IST

Open in App

बेरूत, 12 दिसंबर (एपी) फलस्तीनी समूह हमास ने कहा कि दक्षिण लेबनान में हुए धमाकों का कारण कोरोना वायरस रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन के भंडारण क्षेत्र में बिजली का शॉर्ट सर्किट होना था। इन विस्फोट में एक शरणार्थी शिविर तहस-नहस हो गया था।

हालांकि शनिवार को लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा था कि शिविर में विस्फोट होने का कारण स्पष्ट रूप से बारूद फटना था।

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने शुक्रवार देर रात खबर दी थी कि शुक्रवार को बुर्ज शामाली शिविर में हमास के लिए रखे गए हथियारों में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

हमास ने शनिवार को एक बयान में विस्फोटों को एक ''घटना'' बताया और कहा कि दक्षिणी बंदरगाह शहर तायर में शरणार्थी शिविर में आग लगने से सीमित नुकसान हुआ है।

बाद के एक बयान में समूह ने कहा कि उसका एक सदस्य, हमजा चाहिन मारा गया। समूह ने अपने समर्थकों से शिविर की एक मस्जिद में रविवार दोपहर उसके अंतिम संस्कार में भाग लेने का आह्वान किया।

हमास ने कहा कि शिविर में संग्रहित ऑक्सीजन की बोतलें और डिटर्जेंट के कंटेनर शिविर में सहायता कार्य के तहत वितरित किए जाने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH