लाइव न्यूज़ :

दुबई के मुख्य बंदरगाह पर जोरदार धमाके के बाद लगी आग, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 8, 2021 09:25 IST

दुबई के जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई । हालांकि घटना के ढाई घंटे बाद दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई के जेबेल अली बंदरगाह में एक कंटेनर में लगी आग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है अधिकारियों ने कहा कि बंदरगाह पर अन्य जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार देर रात को दुबई के मुख्य बंदरगाह में एक कंटेनर जहाज में लगी आग गई । हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । विस्फोट के क्षेत्र में रहने वाले तीन लोगों ने बताया कि घटना से उनके घरों के दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगे थे । 

दुबई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  दुबई में दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गयीं ।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अरब प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गयी । विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

सबसे व्यस्त बंदरगाह है जेबेल अली 

अमेरिका के बाहर अमेरिकी युद्धपोतों के लिए भी यह सबसे व्यस्त बंदरगाह है। विस्फोट के करीब ढाई घंटे बाद दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने बताया कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है और आगे की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में दमकलकर्मी विशाल शिपिंग कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं। दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं और साथ ही अधिकारियों ने कहा कि  अन्य जहाजों की बिना रुकावट आवाजाही को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ।  

इस बंदरगाह के आसपास 1950 के दशक में केवल 15000 लोग रहते थे लेकिन अब यहां लगभग 3 मिलियन से अधिक लोगों का घर है जिनमें ज्यादातर विदेशी हैं। 

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरातदुबईअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!