लाइव न्यूज़ :

काबुल एयरपोर्ट धमाके में मरने वालों की संख्या 103, आईएस ने हमले की ली जिम्मेदारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 27, 2021 13:03 IST

काबुल एयरपोर्ट हमले में मरने वालों की संख्या 103 हो गई है , वहीं 143 लोग इस धमाके में घायल हो गए हैं । इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआई ने ली है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट पर मरने वालों की संख्या 103 , घायलों का आकड़ा 143आईएसआई ने ली हमले की जिम्मेदारी, आत्मघाती हमलावरों ने एयरपोर्ट पर किया हमलापेंटागन ने पहले विस्फोट के बाद तुरंत दी थी सूचना

काबुल : काबुल में गुरुवार को हुए बम धमाकों में 103 लोगों के मरने की खबर है और 143 से अदिक लोग घायल हो गए हैं । गुरुवार शाम को काबुल हवाईअड्डे के बाहर  भीड़भाड़ वाले इलाके में कई विस्फोटों की सूचना मिली है । इस हमले में अमेरिका के 12 सैनिकों और नौसेना के एक चिकित्सक की मौत हो गई है जबकि 13 जवान घायल बताए जा रहे हैं । 

काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। संगठन ने एक आत्मघाती हमलावर की तस्वीर भी जारी की, जिसने काबुल हवाई अड्डे के भीड़-भाड़ वाली जगह पर धमाका किया और इस हमले में तालिबान के डर से दूर जाने की कोशिश कर रहे कई अफगानियों की मौत हो गई । 

काबुल हवाई अड्डे पर दो विस्फोट हुए और उसके बाद एक तीसरा विस्फोट भी हुआ । तीसरा विस्फोट तालिबान लड़ाकों की गाड़ी से हुआ , जब वह तत्कालिक विस्फोटक उपकरण से टकराया । आपको बताते दें कि जैसे ही पहला विस्फोट हुआ पेंटागन ने एक बयान जारी किया: "हम पुष्टि कर सकते हैं कि एबी गेट पर धमाका एक विस्फोटक हमले की वजह से हुआ है , जिसमें कई अमेरिकी और नागरिकों को नुकसान पहुंचा है । हम कह सकते हैं कि एबी गेट से थोड़ी दूरी पर बैरन होटल में या उसके पास कम से कम एक अन्य विस्फोट के होने की पुष्टि कर रहे हैं । हम अपडेट करना जारी रखेंगे । "

काबुल हवाईअड्डे जो पहले ही देश छोड़कर जाने के लिए बेताब अफगानियों का दर्द का गवाह था । अब विस्फोट के बाद उनकी मौत , चीख-पुकार भी देख रहा है । विस्फोट के बाद काबुल हवाईअड्डे से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आ रही है । 

पेंटागन की ओर से कहा गया कि अमेरिका और उसके सबंद्ध अधिकारियों मे कहा कि उनके पास इस बात की खुफिया जानकारी है कि आत्मघाती हमलावर हवाईअड्डे पर हमला करने की धमकी दे रहा है ।  

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तानतालिबानISIबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल