लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश : राजधानी ढाका में विस्फोट, सात लोगों की मौत, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 07:29 IST

ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने पत्रकारों को बताया कि घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और इसमें घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट का कारण खराब गैस लाइन या दुकान में इस्तेमाल गैस सिलेंडर हो सकता है।विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है।पुलिस और दमकल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। हालांकि विस्फोट से वाहन और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकारी विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं लगा पाये हैं। पुलिस और दमकल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी।

दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। रहमान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

ढाका में पुलिस उपायुक्त सज्जाद हुसैन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह एक बड़ा विस्फोट है। दमकल सेवा और ढाका महानगर पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। उनके विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं। वे विस्फोट के कारणों और उससे हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं।’’

चश्मदीदों ने बताया कि सड़कों पर कांच के टुकड़े और कंक्रीट के मलबे दिख रहे थे। जिस इमारत में विस्फोट हुआ उसके बाहर खड़ी दो यात्री बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। ढाका स्थित एकाट्टोर टीवी स्टेशन ने बताया कि करीब 50 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 10 घायलों की स्थिति नाजुक है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट का कारण क्या था। लेकिन जिस मुख्य इमारत में विस्फोट हुआ वहां फास्ट फूड की दुकान थी। प्राप्त सूचना के अनुसार विस्फोट का कारण खराब गैस लाइन या दुकान में इस्तेमाल गैस सिलेंडर हो सकता है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक