लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन पर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी करेंगे विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 9, 2021 09:17 IST

Open in App

बर्लिन, नौ अगस्त (एपी) संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की एक समिति सोमवार को एक अहम रिपोर्ट जारी करेगी, जिसमें जलवायु परिवर्तन पर नवीनतम आधिकारिक वैज्ञानिक जानकारी का सारांश होगा।

रिपोर्ट ग्लासगो में नवंबर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन से पहले सरकारों को ग्लोबल वार्मिंग के वर्तमान प्रभावों और भविष्य के जोखिमों पर अद्यतित तथ्य प्रदान करेगी। इसमें इस बात का भी जिक्र है कि ‘ग्रीनहाउस गैस’ उत्सर्जन को कम करने के विकल्पों का आने वाले दशकों में जलवायु परिवर्तन की गति पर क्या असर पड़ेगा।

करीब 200 देशों ने ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग को दो डिग्री सेल्सियस (3.6 डिग्री फारेनहाइट) से कम रखना है और वह पूर्व औद्योगिक समय की तुलना में सदी के अंत तक 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 फारेनहाइट) से अधिक नहीं हो।

‘जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल’ की आखिरी रिपोर्ट में कहा गया था कि आने वाले दशकों में विश्व अर्थव्यवस्था में भारी बदलाव किए जाने पर ही इन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। हालांकि 2013 में आखिरी रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद से वैज्ञानिक लगातार कह रहे हैं कि 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल करना संभवत: अब पहुंच से बाहर है क्योंकि वातावरण में उत्सर्जन के कारण ग्लोबल वार्मिंग पहले ही एक डिग्री सेल्सियस से अधिक हो चुकी है और तापमान में लगातार और वृद्धि हो रही है।

इस साल 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ग्लासगो में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में सरकारें इस बात पर चर्चा करेंगी कि ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए प्रत्येक देश और क्या कदम उठा सकते हैं और साथ ही इससे प्रभावितों के लिए सहायता भी सुनिश्चत की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें