लाइव न्यूज़ :

व्यायाम करने से शराब पीने की इच्छा में आती है कमी: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:38 IST

Open in App

(ईफ होगरवोर्स्ट और एलेक्सेंड्रा गावोर, लोबोरो विश्वविद्यालय)

लोबोरो (ब्रिटेन), 31 अक्टूबर (द कन्वरसेशन) शराब पीना, विशेषकर पश्चिमी संस्कृति में, सामाजिक रूप से स्वीकार्य व्यवहार माना जाता है और विश्वविद्यालय के छात्रों में अल्कोहल का अत्यधिक सेवन एक गंभीर समस्या बन चुकी है। एक अध्ययन में पाया गया कि ब्रिटेन के 45-69 प्रतिशत छात्र सप्ताह में एक दिन शराब पीने का आयोजन करते हैं। हमने अपने अनुसंधान में पाया है कि जो छात्र व्यायाम करते हैं उनमें अल्कोहल का सेवन करने की इच्छा कम होती है और वे ज्यादा सकारात्मक महसूस करते हैं।

छात्रों के बीच अल्कोहल के सेवन की संभावित कटौती की जांच के लिए हमने 18-25 साल के उन 60 छात्रों को ढूंढा जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रश्नावली के आधार पर खतरनाक और नशे के आदी लोगों की श्रेणी में रखा गया है। हमने छात्रों से उनकी पीने की आदत के बारे में पूछा, उनकी पसंद की शराब के बारे में जाना और फिर उन्हें एक बार और कॉकटेल का वीडियो दिखाया ताकि शराब पीने की उनकी इच्छा और बढ़े। हमने यह जानने के लिए कि इस प्रयोग से शराब पीने की इच्छा बढ़ती है या नहीं, एक प्रश्नावली बनाई।

इसके नतीजे में पता चला कि ऐसा होता है। हमने छात्रों के लिए पांच मिनट में विभिन्न प्रकार के व्यायाम करने का कार्यक्रम बनाया और इसके बाद उन्हें एक वीडियो दिखाया गया और उनके सामने प्रश्नावली रखी गई। इसके बाद उनसे 45 सेकंड तक व्यायाम करने को कहा गया। छात्रों के दो और समूह बनाए गए जिसमें से एक को चित्रों में रंग भरने का काम किया गया और दूसरे को कोई काम नहीं दिया गया।

सभी छात्रों ने तीन समूहों में सत्र के बाद पीने, शराब की इच्छा होने, मूड और परेशानी संबंधित प्रश्नावली का जवाब दिया। इस विश्लेषण में पता चला कि व्यायाम करने वाले समूह के छात्रों में शराब पीने की इच्छा उन छात्रों की तुलना में कम थी जिन्होंने चित्रों में रंग भरे या कुछ नहीं किया। व्यायाम करने वाले छात्रों का मूड भी सकारात्मक था और वे कम परेशान थे। इससे पता चलता है कि पांच मिनट का व्यायाम भी आपकी शराब पीने की इच्छा को कम कर सकता है जिससे आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।

जिन छात्रों ने चित्रों में रंग भरे उनका मूड भी अच्छा रहा और खुश दिखाई दिए। पूर्व में हुए अध्ययन में सामने आया है कि कलात्मक चीजें करने से तनाव कम होता है और परेशानी का स्तर घटता है लेकिन इससे अल्कोहल का सेवन करने की इच्छा में कमी पर प्रभाव पड़ता नहीं देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना