लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने बेलारूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:26 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 27 मई (एपी) यूरोपीय संघ के राष्ट्रों ने बेलारूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के लिए बृहस्पतिवार को योजनाओं की रूपरेखा तैयार की, जिसमें उसके आर्थिक क्षेत्रों को लक्षित किया जाएगा, क्योंकि बेलारुस के राष्ट्रपति ने एक असंतुष्ट पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए एक यात्री विमान को नियमों का उल्लंघन कर उतरने पर मजबूर किया था।

लिस्बन में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको पर दबाव बढ़ाना जारी रखने का संकल्प लिया गया।

हिरासत में लिए गए पत्रकार रमन प्रतासेविच के माता-पिता ने पोलैंड में एक संवाददाता सम्मेलन में अपने बेटे को मुक्त कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की।

उनकी मां नतालिया प्रतासेविच ने कहा, "मैं चाहती हूं कि तुम मेरी पुकार, मेरी आत्मा की पुकार सुनो। ताकि आप समझ सकें कि अब हमारे लिए कितना मुश्किल है और हम इस स्थिति का किस तरह से सामना कर रहे हैं। मेरी पुकार सुनो , मेरे बेटे को छुड़ाने में मेरी मदद करो।"

यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने कहा कि उन्होंने अपना काम किया है।

लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन अस्सेलबॉर्न ने कहा, ‘‘मैं उस युवा ब्लॉगर, उसके माता-पिता के बारे में सोच रहा हूं। ये घटिया चाल हैं जो यहां की जा रही हैं। इसे यूरोपीय संघ बर्दाश्त नहीं कर सकता।"

गौरतलब है कि बेलारूसी उड़ान नियंत्रकों ने एक रेयानएयर जेटलाइनर के चालक दल को बम की धमकी का हवाला देते हुए रविवार को राजधानी मिन्स्क में उतरने का निर्देश दिया। हालांकि बम नहीं मिला, लेकिन 26 वर्षीय पत्रकार और कार्यकर्ता रमन प्रतासेविच को विमान से खींच लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। यूरोपीय संघ के नेताओं ने सरकार द्वारा प्रायोजित अपहरण के रूप में इस कदम की निंदा की है, जबकि लुकाशेंको ने अपने कदम का बचाव किया है और पश्चिम पर प्रतिबंधों के साथ उसके देश का "गला घोंटने" का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'