लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के हालत पर आपात बैठक करेगा यूरोपीय संघ, सैन्य बजट बढ़ाने पर होगी चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2025 09:43 IST

Russia-Ukraine Crisis:महज एक महीने में ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा साझेदार के रूप में अमेरिका की विश्वसनीयता की पुरानी धारणाओं को पलट दिया है।

Open in App

Russia-Ukraine Crisis:  यूरोपीय संघ के नेता अपने सैन्य बजट को शीघ्र बढ़ाने के तरीकों पर सहमति बनाने के लिए बृहस्पतिवार को आपात बैठक करने की योजना बना रहे हैं। यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को रोके जाने तथा यह संकेत दिए जाने के बाद हो रही है कि यूरोप को अपनी सुरक्षा का ध्यान स्वयं रखना होगा। महज एक महीने में ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा साझेदार के रूप में अमेरिका की विश्वसनीयता की पुरानी धारणाओं को पलट दिया है।

उन्होंने रूस से बातचीत की है और यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन वापस ले लिया है। ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य आपूर्ति रोकने का सोमवार को आदेश दिया और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की पर युद्ध समाप्त करने के लिए रूस के साथ वार्ता में शामिल होने का दबाव डाला।

इसके मद्देनजर ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं को बैठक करने की तात्कालिकता महसूस हुई। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संघ के 27 नेताओं को लिखे एक पत्र में चेतावनी देते हुए कहा,‘‘ यूरोप एक स्पष्ट खतरे का सामना कर रहा है ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा।

हमारी कुछ बुनियादी धारणाओं को कमज़ोर किया जा रहा है।" यूरोपीय संघ के नेता रक्षा खर्च के लिए अधिक धनराशि प्राप्त करने तथा प्रतिबंधों को कम करने के तरीकों पर विचार करेंगे।लेकिन यूरोपीय संघ के लिए शायद सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समय में एकजुट रुख अपनाना होगा, जब यह विभाजित है। यूरोपीय संघ जो कुछ भी करता है, उसके लिए सर्वसम्मति की आवश्यकता होती है। 

टॅग्स :यूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादEuropean Unionवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!