लाइव न्यूज़ :

ईयू के नेता सीमा खोलने पर सहमत, लेकिन यात्राएं सीमित करने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 11:21 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 22 जनवरी (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए सम्मेलन में सीमाएं खुली रखने पर सहमत हुए, हालांकि उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के प्रसार पर रोकथाम के लिए और उपाय करने पर जोर दिया।

ईयू के शीर्ष रोग नियंत्रण अधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या और मौतों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

वायरस में बदलाव के बाद इसके नए स्वरूपों पर गंभीर चिंता जताते हुए ईयू के 27 नेताओं ने गैर-जरूरी यात्राओं को सीमित करने, वायरस में बदलाव पर नजर रखने और लॉकडाउन जैसी पाबंदियों पर जोर दिया।

इन नेताओं ने समूचे ईयू में संक्रमण से हो रही मौत पर चिंता जतायी, हालांकि गैर जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध लगायी जाये या नहीं इस पर वे तत्काल सहमत नहीं हुए।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि यात्रा से बचा जाए लेकिन इसे तुरंत लागू नहीं किया जा सकता है।’’

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन ने सीमाएं खोले रखने पर जोर दिया ताकि पाबंदियां लगाए जाने के दौरान भी सामान की आवाजाही सुगमता से हो।

कोविड-19 महामारी से ईयू के देशों में करीब चार लाख लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय रोग निवारण एवं नियंत्रण केंद्र (ईसीडीसी) की प्रमुख एंड्रिया एम्मॉन ने कहा, ‘‘संक्रमण के बढ़ते मामलों से अस्पतालों पर बोझ बढ़ेगा और सभी आयुवर्ग के लोगों विशेषकर बजुर्गों में मौत का खतरा भी बढ़ेगा।’’

सम्मेलन से पहले प्रकाशित एक अध्ययन में ईसीडीसी ने ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से वायरस के नए स्वरूपों के उभरने को लेकर चिंता जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल