एक्ट्रेस को पुलिस पर टॉय गन तानना पड़ा महंगा, पुलिस ने मारी गोली हुई मौत
By स्वाति सिंह | Published: September 2, 2018 12:32 PM2018-09-02T12:32:08+5:302018-09-02T12:32:08+5:30
वेनेसा ने पुलिस पर टॉय गन तानकर धमकी दी। पुलिस ने इसे असली गन समझ लिया बचाव में फायर कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
लॉस एंजेलिस, 2 सितंबर: हॉलीवुड एक्ट्रेस वेनेसा मार्केज की पुलिस की गोलियों से मौत हो गई। दरअसल, वेनेसा को जांच के लिए पुलिस ने उनके मकान मालिक के घर फरमॉन्ट एवेन्यू के 1100 ब्लॉक में बुलाया था। उसी दौरान वेनेसा ने पुलिस पर टॉय गन तानकर धमकी दी। पुलिस ने इसे असली गन समझ लिया बचाव में फायर कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
वेनेसा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस के साथ एक डॉक्टर भी मौजूद था। उन्होंने वहां वनीसा से लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत की थी। इसके बाद वेनेसा कुछ देर तक नार्मल थीं। लेकिन तभी अचानक उनकी मानसिक हालत कुछ बदलाव हुआ और उन्होंने पुलिस की तरफ बंदूक उठा ली।
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी पर आरोप लगाने के कारण भी चर्चा में रही थीं। वेनेसा क्लूनी पर आरोप लगाया था कि नस्लीय भेदभाव व यौन उत्पीड़न पर बोलने के कारण क्लूनी ने उन्हें शो से ब्लैकलिस्ट करा दिया था। इसके बाद ही उन्हें मेडिकल ड्रामा सीरीज 'ईआर' से चर्चा में रही।