लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन, 200 से ज्यादा लोगों ने किया जमकर हंगामा, धार्मिक नारे लगाए गए

By विनीत कुमार | Updated: September 21, 2022 10:19 IST

Open in App

लंदन: इंग्लैंड के वेस्ट मि़डलैंड्स के स्मेथविक शहर में मंगलवार को एक हिंदू मंदिर के सामने 200 से ज्यादा लोगों ने जमकर हंगामा किया। माना जा रहा है कि प्रदर्शन और हंगामा करते ये लोग दूसरे समुदाय से थे। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें भीड़ दुर्गा भवन हिंदू सेंटर के पास जाती नजर आ रही है। इस दौरान कई अल्लाहू-अकबर के नारे लगाते भी सुने गए।

हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की कोशिस की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को दीवारों पर चढ़ते देखा गया।

'बर्मिंघम वर्ल्ड' की एक रिपोर्ट के अनुसार 'अपना मुस्लिम' नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर 'शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन' का आह्वान किया था।

यह घटना हाल में एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में हुई हिंसक झड़पों के बाद सामने आई है। उस झड़प के दौरान ऐसी भी खबरें आई थीं कि शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और एक भगवा झंडा अज्ञात लोगों द्वारा गिरा दिया गया।

इसके बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए कड़े शब्दों में बयान जारी किया और प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षा का आह्वान किया था। लीसेस्टर में हुई इस घटना के बाद इसमें कथित संलिप्तता के आरोप में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, हिंदू और मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग ने मंगलवार सुबह लीसेस्टर में एक मस्जिद के सामने एकत्र भी हुए थे और एक संयुक्त बयान जारी कर शांति और सद्भाव का आग्रह लोगों से किया था। उन्होंने लोगों को 'उकसावे और हिंसा' को समाप्त करने का भी आह्वान किया था।

टॅग्स :इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल