लाइव न्यूज़ :

क्यूबा में एक युग का अंत, कास्त्रो ने डियाज-कैनल को सत्ता सौंपी

By भाषा | Updated: April 19, 2018 13:00 IST

देश के राजनीतिक इतिहास में आज एक युग का अंत हो गया और इसके साथ ही द्वीप पर कास्त्रो परिवार के छह दशक लंबे शासन का भी अंत हो गया।

Open in App

हवाना, 19 अप्रैलः क्यूबा में लंबे समय से उपराष्ट्रपति रहे मिगेल डियाज-कैनल को देश के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो द्वारा औपचारिक रूप से सत्ता की कमान सौंप दी है। इसी के साथ देश के राजनीतिक इतिहास में आज एक युग का अंत हो गया और इसके साथ ही द्वीप पर कास्त्रो परिवार के छह दशक लंबे शासन का भी अंत हो गया। फिदेल कास्त्रो के बीमार रहने के चलते वर्ष 2006 से राउल कास्त्रो (86) सत्ता संभाल रहे हैं। 

57 वर्षीय डियाज-कैनल कम्युनिस्ट पार्टी के एक शीर्ष नेता हैं। वर्ष 2013 से वह पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर सेवा दे रहे हैं। वर्ष 1959 की क्रांति के बाद जन्मे और देश के राष्ट्रपति बनने वाले डियाज-कैनल द्वीप के 60 साल के इतिहास में ऐसे पहले नेता होंगे, जिनके नाम में कास्त्रो नहीं जुड़ा है। 

क्यूबा के राष्ट्रपिता माने जाने वाले फिदेल कास्त्रो और उनके छोटे भाई राउल कास्त्रो के नेतृत्व में शीत युद्ध के दौरान कैरेबियाई द्वीप ने अहम भूमिका निभायी और सोवियत संघ के विघटन के बावजूद उन्होंने साम्यवाद को बचाये रखा। 

‘1961 बे ऑफ पिग्स ’ की वर्षगांठ पर सुबह करीब नौ बजे देश के नेता के तौर पर उनकी औपचारिक पुष्टि की जायेगी। ‘1961 बे ऑफ पिग्स ’ हमले में फिदेल कास्त्रो के सुरक्षा बलों ने 1,400 अमेरिका समर्थित उन विद्रोहियों को हराया था जो कास्त्रो को उखाड़ फेंकना चाहते थे।

टॅग्स :क्यूबा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी धमकी, तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैक्स

विश्वपिछली सदी के सबसे विचारक योद्धा थे डॉक्टर, लेखक, क्रांतिकारी और गुरिल्ला वार एक्सपर्ट चे ग्वेरा, जानें मार्क्सवाद को लेकर कैसी थी उनकी सोच

विश्वThe Hero of Cuba कहे जाने वाले 'Che Guevara' के बेटे का निधन | Marxism | World News|

विश्वहवाना के 5 सितारा होटल में भीषण विस्फोट से 22 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल, मची खलबली

स्वास्थ्यCovid vaccine for kids: छोटे बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन शुरू करने वाले पहला देश बना क्यूबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा