लाइव न्यूज़ :

इटली में लगा आपातकाल, भयंकर सूखे से निपटने के लिए की गई घोषणा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2022 14:15 IST

इटली में सूखे और बढ़ते हुए तापमान की समीक्षा करते हुए सोमवार को सरकार ने घोषणा की कि आपातकाल की स्थिति कम से कम एक वर्ष तक लागू रहेगी। सरकार गर्म और शुष्क परिस्थितियों से लड़ने के लिए और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त धन का प्रबंध करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसूखे की स्थिति से पूरा इटली बेहाल है, विशेषकर उत्तर इटली की स्थिति और भी भयावह हैसरकार ने आपातकाल लगाने का फैसला उत्तरपूर्वी इटली के हिमनद आये भूस्खलन के बाद लिया है

रोम:इटली की सरकार ने बीते लंबे समय से चल रही लू और भयंकर सूखे की स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक सूखे की स्थिति से पूरा इटली बेहाल है, विशेषकर उत्तर इटली की स्थिति और भी भयावह है। 

सूखे की स्थिति की समीक्षा करते हुए सोमवार को सरकार ने घोषणा की है कि आपातकाल की स्थिति कम से कम एक वर्ष तक लागू रहेगी। सरकार गर्म और शुष्क परिस्थितियों से लड़ने के लिए और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त धन का प्रबंध करेगी।

सरकार ने पानी की कमी से निपटने के लिए एमिलिया-रोमाग्ना, फ्रीली वेनेज़िया गिउलिया, लोम्बार्डी, पीडमोंट और वेनेटो के उत्तरी क्षेत्रों के लिए कुल 36.5 मिलियन यूरो (38.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित किए हैं।

इसके अलावा पो नदी के किनारे सूखे को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो इटली का सबसे लंबा जलमार्ग है। पो नदी का जल सामान्य जल स्तर से 85 प्रतिशत नीचे चला गया है। इटली में अधिकांश क्षेत्रों में रिकॉर्ड-उच्च तापमान दर्ज किया गया है। पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

इटली सरकार ने आपातकाल लगाने का फैसला उत्तरपूर्वी इटली के हिमनद आये भूस्खलन के एक दिन बाद लिया है, जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए थे। मौसम वैज्ञानिक हिमनदों के ढहने के लिए उच्च तापमान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सरकार इस मामले में सही और त्वरित फैसला नहीं लेती है तो आने वाले समय परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं।

टॅग्स :इटलीसूखा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा