लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के अनेक शहरों में ‘ब्लैकआउट’ के बाद बिजली आपूर्ति बहाल

By भाषा | Updated: January 10, 2021 13:36 IST

Open in App

इस्लामाबाद,10 जनवरी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित अनेक शहरों में रविवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से अथवा आंशिक तौर पर बहाल कर दी गई। इससे पहले विद्युत वितरण प्रणाली में खामी के कारण देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति ठप होने से हर ओर अंधेरा छाया रहा।

कई शहरों में आधी रात के बाद लगभग एक ही समय बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कराची, रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान के अलावा कई अन्य शहरों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खान ने कहा कि तकनीकी दल बिजली आपूर्ति बहाल करने के काम में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, मुल्तान, कराची और फैसलाबाद जैसे शहरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से अथवा आंशिक तौर पर बहाल कर दी गई है लेकिन स्थिति सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

खान और सूचना मंत्री शिबली फराज ने संवाददाताओं को बताया कि सिंध प्रांत में गुड्डू बिजली संयंत्र में बीती रात 11.41 बजे कोई खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

खान ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान को पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि किस वजह से बिजली आपूर्ति ठप हुई और प्रणाली में आवृत्ति अचानक 50 से गिरकर शून्य हो गई।

इससे पहले इस्लामाबाद के उपायुक्त हमजा शफकत ने ट्वीट कर कहा था कि ‘नेशनल ट्रांसमिशन डिस्पैच कंपनी’ की लाइनें खराब होने के कारण यह दिक्कत आई है।

उन्होंने कहा,‘‘ सबकुछ सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?