लाइव न्यूज़ :

Pakistan: इमरान खान की पार्टी पीटीआई को आंतरिक चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 21:29 IST

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के हाल में हुए संगठनात्मक चुनावों में धांधली का आरोप लगाकर चुनौती देने वाली एक याचिका पर उसे शुक्रवार को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दो दिसंबर को आंतरिक चुनाव कराए थेईसीपी ने पीटीआई के हाल में हुए संगठनात्मक चुनावों में धांधली का आरोप लगायापाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने सुनवाई 12 दिसंबर तक स्थगित कर दी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के हाल में हुए संगठनात्मक चुनावों में धांधली का आरोप लगाकर चुनौती देने वाली एक याचिका पर उसे शुक्रवार को नोटिस जारी किया। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दो दिसंबर को आंतरिक चुनाव कराए थे। इससे पहले ईसीपी ने कहा था कि अगर पार्टी चुनाव चिन्ह के तौर पर ‘बल्ले’ पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है तो वह पार्टी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को चुनने के लिए चुनाव कराए। 

उसी दिन, पार्टी ने घोषणा की कि उसने इमरान खान के उम्मीदवार बैरिस्टर गौहर खान को पार्टी का अध्यक्ष चुना है। हालांकि, इसके संस्थापक सदस्यों में शुमार अकबर एस बाबर ने ईसीपी में एक याचिका दायर की, जिसमें नए संगठनात्मक चुनावों में "धांधली और धोखाधड़ी" का आरोप लगाया गया है। उनके कुछ सालों से पार्टी के साथ मतभेद हैं। 

पीटीआई के कम से कम 13 अन्य सदस्य भी चुनाव को चुनौती देने में बाबर के साथ हो गए। याचिका में सदस्यों ने कहा कि चुनाव से पहले मतदाता सूची भी जारी नहीं की गई। वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित देश के मुख्यधारा के दलों ने भी पीटीआई के आंतरिक चुनावों की वैधता पर सवाल उठाया। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय आयोग ने याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद, ईसीपी ने पीटीआई को नोटिस जारी कर याचिकाओं में उठाई गई आपत्तियों पर उसका जवाब मांगा। आयोग ने सुनवाई 12 दिसंबर तक स्थगित कर दी।

खबर- पीटीआई भाषा

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल