लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तीन अलग-अलग हमलों में आठ लोगों की मौत ः अधिकारी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:46 IST

Open in App

काबुल, नौ फरवरी (एपी) अफगानिस्तान में मंगलवार को अलग-अलग हमलों में चार सरकारी कर्मचारियों और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फिलहाल किसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता एफ. फरमराज ने बताया कि राजधानी के बाग-ए दाउद इलाके में बंदूकधारियों के हमले में ग्रामीण विकास मंत्रालय के चार कर्मचारी मारे गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। काबुल में ही एक अन्य जगह पर कार पर लगाये स्टिकी बम में विस्फोट से एक अन्य सरकारी कर्मचारी घायल हो गया।

प्रांतीय गवर्नर वाहिद कताली ने बताया कि हेरात प्रांत के जेंदा जान जिले में पुलिस का एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए बम की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया।

गौरतलब है कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच कतर में महीनों से चल रही शांतिवार्ता में गतिरोध उत्पन्न होने के बाद देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब