लाइव न्यूज़ :

Egypt Church: काहिरा के चर्च में आग, 41 लोगों की मौत, 14 घायल, राहत और बचाव कार्य तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 14, 2022 16:57 IST

Egypt Coptic Church: मिस्र के कॉप्टिक चर्च ने स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि काहिरा के चर्च में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआग की लपटों को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है।एम्बुलेंस ने हताहतों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तवाड्रोस II के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

काहिराः मिस्र की राजधानी काहिरा के घनी आबादी वाले इलाके में रविवार को एक चर्च में आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। इंबाबा के मजदूर वर्ग के अबू सेफीन चर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

चर्च ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है।

आग की लपटों को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया, जबकि एम्बुलेंस ने हताहतों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

अल-सिसी ने फेसबुक पर लिखा, "मैं दुखद दुर्घटना के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं।" "मैंने सभी संबंधित राज्य एजेंसियों और संस्थानों को सभी आवश्यक उपाय करने और इस दुर्घटना और इसके प्रभावों से तुरंत निपटने का निर्देश दिया।" 

टॅग्स :मिस्रअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल