लाइव न्यूज़ :

गाजा संघर्ष में मध्यस्थता कर रहे मिस्र को व्यापक प्रभाव की उम्मीद

By भाषा | Updated: May 21, 2021 11:24 IST

Open in App

काहिरा, 21 मई (एपी) मिस्र ने पश्चिम एशिया में अत्यावश्यक मध्यस्थ के तौर पर खुद को फिर से स्थापित कर लिया जब बृहस्पतिवार को उसने इजराइल और हमास युद्ध में सफलतापूर्वक संघर्षविराम समझौते की मध्यस्थता की।

कम समय तक चले लेकिन बेहद महंगे साबित हुए इस युद्ध में सैकड़ों लोग मारे गए और गाजा पट्टी में बहुत बर्बादी हुई।

काहिरा में, सरकारी मीडिया ने कहा कि लड़ाई में ठहराव शुक्रवार तड़के से प्रभावी होगा और मिस्र के दो प्रतिनिधिमंडल तेल अवीव और फलस्तीन क्षेत्र में जाकर समझौते के क्रियान्वयन पर अमल को देखेंगे।

यह ताजा उदाहरण है जिसमें मिस्र ने इजराइल और गाजा के सत्तारूढ़ चरमपंथी हमास समूह के बीच मध्यस्थता की है जिन्होंने महज एक दशक में चार युद्ध लड़े हैं।

मिस्र की सीमा इजराइल और गाजा पट्टी दोनों के साथ लगती है और 2005 में गाजा से इजराइल के पीछे हटने और 2007 में हमास के क्षेत्र पर कब्जा कर लेने के बाद से वह मुख्य भूमिका निभाता रहा है।

राजनयिक अधकारियों के मुताबिक, हालिया 11 दिन के युद्ध में मिस्र ने ऐसी रूपरेखा उपलब्ध कराने का काम किया है जिसपर दोनों पक्ष सहमत हो सकें। यह तत्काल साफ नहीं हो सका कि संघर्षविराम की शर्तें क्या-क्या हैं, लेकिन इसकी सफलता देश की कूटनीतिक विश्वसनीयता को जरूर मजबूत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'