लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थान फिर से बंद किये गए

By भाषा | Updated: November 23, 2020 17:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 नवंबर पाकिस्तान में कोविड-19 में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों को 26 नवंबर से 10 जनवरी तक फिर से बंद करने का निर्णय सोमवार को लिया गया।

गौरतलब है कि दो महीने से कुछ दिन पहले ही स्कूल कालेज खोले गए थे।

देश में अब तक 3.7 लाख लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और 7,700 मरीज कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं।

पाकिस्तान के शिक्षा मंत्रियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

संघीय शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने चारों प्रांत के शिक्षा मंत्रियों और पाक के कब्जे वाले कश्मीर तथा गिलगित बल्तिस्तान के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता की।

महमूद ने कहा, “निर्णय लिया गया है कि सभी स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय ऑनलाइन माध्यम से पठन पाठन जारी रखेंगे और सभी शैक्षणिक संस्थानों को 26 नवंबर से 24 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक होंगी। संस्थान 11 जनवरी को खुलेंगे। लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की जाएगी।”

महामारी की शुरुआत में बंद किये गए शैक्षणिक संस्थानों को छह महीने बाद 15 सितंबर को खोला गया था।

मंत्री ने कहा कि परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और जनवरी में संस्थान खुलने के बाद इनका आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षाएं तय समय पर होंगी।

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,756 नए मामले सामने आए जिसके बाद सोमवार को कुल मामले बढ़कर 3,76,929 हो गए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि महामारी से 34 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 7,696 पर पहुंच गई।

कम से कम 3,30,885 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,677 मरीजों की हालत नाजुक है।

देश में अभी 38,348 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी