लाइव न्यूज़ :

Turkey-Syria earthquake: 11 हजार के पार पहुंची तुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2023 18:47 IST

तुर्किए और सीरिया में पिछले दिनों आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 11,000 को पार कर चुकी है लेकिन अभी भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई हैतुर्की में कम से कम 8,574 लोग मारे गए हैंसीरिया में कम से कम 2,530 लोग मारे गए हैं

गंजियातेप (तुर्किए): तुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई है लेकिन अभी भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल-जजीरा की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, देश के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बुधवार को कहा कि तुर्की में कम से कम 8,574 लोग मारे गए हैं। सीरिया में कम से कम 2,530 लोग मारे गए हैं।

तुर्किए के राष्ट्रपति प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे

तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल तुर्किए में मरने वालों की संख्या 8,500 को पार कर गई है। उन्होंने कहा, "हम अपने किसी भी नागरिक को सड़क पर नहीं छोड़ेंगे।" तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल दिन रात हजारों इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में दिन रात जुटे हैं। 

यह सबसे घातक भूकंपीय घटना है

जापान में 2011 में आए भूकंप के बाद से यह सबसे घातक भूकंपीय घटना है। तब भूकंप के बाद सुनामी आई थी जिसमें लगभग 20,000 लोग मारे गए थे। सरकार से आपदा क्षेत्र में और मदद भेजने की मांग के बीच राष्ट्रपति एर्दोआन को बुधवार को भूकंप के केंद्र पजारसिक शहर और सबसे बुरी तरह प्रभावित हाते प्रांत की यात्रा करनी थी। 

राहत कार्य में व्यस्त बचाव कर्मी

तुर्किए के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अब लगभग 60,000 सहायता कर्मी हैं, लेकिन तबाही इतनी व्यापक है कि बहुत से लोगों को अब भी मदद पहुंचने का इंतजार है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किए और उत्तरी सीरिया में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के लगभग दो दिन बाद बचाव दल ने तीन वर्षीय एक बच्चे आरिफ कान को कहरामनमारस में एक ढह चुकी एक इमारत के मलबे के नीचे से निकाला। 

दो दर्जन से ज्यादा देशों के राहत दल तुर्किए में कर रहे काम

लड़के के पिता, एर्टुगरुल कीसी को राहतकर्मी पहले ही मलबे से सुरक्षित निकाल चुके थे। केसी मलबे से अपने बच्चे को सुरक्षित निकाल एंबुलेंस में ले जाते देख अपने आंसू रोक नहीं पाया। कुछ घंटों पहले, बचावकर्ताओं ने 10 वर्षीय बैतूल एडिस को अदियामन शहर में उसके घर के मलबे से निकाला। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उसके दादा ने उसे चूमा और बड़े प्यार से उससे बात की। 

इसके बाद उसे एंबुलेंस से ले जाया गया। दो दर्जन से ज्यादा देशों के राहत दल तुर्किए के आपातकालीन कर्मियों के साथ काम कर रहे हैं तथा दुनिया के विभिन्न हिस्सों से राहत सामग्री का आना भी जारी है। एर्दोआन ने कहा कि देश के 8।5 करोड़ लोगों में से 1।3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और उन्होंने 10 प्रांतों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :तुर्कीसीरियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा