लाइव न्यूज़ :

Video: अमेरिका में कश्मीर पर चर्चा के दौरान पाकिस्तानियों ने किया जमकर हंगामा, सुरक्षाकर्मियों ने धक्के देकर बाहर निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 09:29 IST

चर्चा में हंगामा कर रहे पाकिस्तानियों को कमरे से बाहर निकाले जाने पर जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने कहा है कि ‘‘सभी लोगों ने आज आपका असली चेहरा देख लिया। कश्मीर में हमने जो देखा है, वह आज वाशिंगटन में भी देखा और दुनिया को यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि ये लोग कितने क्रूर और असभ्य हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रेस क्लब में कश्मीर को लेकर एक चर्चा का आयोजन हुआ था। चर्चा के दौरान पाकिस्तानियों ने वहां जमकर हंगामा किया है जिसके बाद वहां से उन्हें निकाल दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें बलपूर्वक बाहर निकालते हुए देखा गया है।

वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में कश्मीर पर एक चर्चा में बार-बार खलल डालने के बाद छह अलगाववादी समर्थकों को बलपूर्वक बाहर निकाला गया है। बता दें कि ‘कश्मीर : उथल-पुथल से बदलाव तक’ विषय पर गुरुवार को एक चर्चा का आयोजन किया गया था। इसका संचालन स्तंभकार से हुन किम ने किया था और इसे जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद और बारामूला की निगम परिषद के अध्यक्ष तौसीफ रैना ने संबोधित किया था। 

बताया जा रहा है कि कुछ पाकिस्तानी द्वारा चर्चा में हंगामा करने के वजह से उन्होंने वहां से बाहर निकाला गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पाकिस्तानियों को चर्चा से बाहर करते हुए देखा जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रेस क्लब में कश्मीर को लेकर एक चर्चा का आयोजन हुआ था जिसमें कश्मीर में रह रहे कुछ लोगों ने वहां हो रहे विकास को लेकर भारत की तारीफ की थी। इस दौरान चर्चा में मौजूद कुछ पाकिस्तान इसका विरोध करने लगे और कश्मीरियों को चुप कराने लगे। इसके बाद वहां इसे लेकर हंगामा हो गया जिस कारण हंगामा कर रहे पाकिस्तानियों को वहां से बाहर निकाला गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

घटना को लेकर क्या बोले मीर जुनैद 

ऐसे में अलगाववादी समर्थकों को कमरे से बाहर निकाले जाने पर जुनैद ने कहा, ‘‘सभी लोगों ने आज आपका असली चेहरा देख लिया। कश्मीर में हमने जो देखा है, वह आज वाशिंगटन में भी देखा और दुनिया को यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि ये लोग कितने क्रूर और असभ्य हैं।’’ बता दें कि जुनैद उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कश्मीरी हुर्रियत नेता जेल में क्यों हैं, तभी अलगाववादी समर्थकों ने चर्चा में खलल डालने की कोशिश की थी। 

वे अपने गलतियों के वजह से जेल में है-  मीर जुनैद

इस पर जुनैद ने आगे कहा, ‘‘वे (हुर्रियत नेता) अपनी गलतियों की वजह से जेल में हैं। उन्होंने अपने निहित स्वार्थों और फायदों के लिए जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया। वे हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहे थे। वे आतंकवाद का महिमामंडन कर रहे थे। वे घृणा पैदा करने वाले अपने भाषण के लिए जेल में हैं। वे अपने युद्ध अपराधों के लिए जेल में हैं।’’ वहीं अलगाववादी समर्थकों द्वारा कार्यक्रम में बाधा डाले जाने के संदर्भ में रैना ने कहा कि इतने बरसों से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित अलगाववादी जम्मू कश्मीर में यही काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानजम्मू कश्मीरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं