ब्रिटिश राजघराने में गूंजी किलकारी, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को दिया जन्म

By स्वाति सिंह | Published: May 6, 2019 07:36 PM2019-05-06T19:36:56+5:302019-05-06T19:47:08+5:30

यह बच्चा या बच्ची ब्रिटेन में शाही परिवार की सातवीं पीढ़ी की संतान होगी। हैरी और मेगन का विवाह बीते साल मई में हुआ था

Duchess of Sussex Meghan has given birth to a boy. | ब्रिटिश राजघराने में गूंजी किलकारी, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को दिया जन्म

ब्रिटिश राजघराने में गूंजी किलकारी, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को दिया जन्म

ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुयी। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे। शाही महल ने इसकी घोषणा की । बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा, ‘‘ डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में रोमांच एवं सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया ।’’

बच्चे के जन्म पर टेम्स नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक 'लंदन आई ऑब्जर्वेशन व्हील' लाल, सफेद और नीले रंग में जगमग नजर आएगी। ब्रिटेन का ध्वज इन्हीं तीनों रंगों से मिलकर बना है।

यह बच्चा या बच्ची ब्रिटेन में शाही परिवार की सातवीं पीढ़ी की संतान होगी। हैरी और मेगन का विवाह बीते साल मई में हुआ था

वहीं, इस शाही जोड़ी ने यह खुलासा किया था कि वह बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारियों को निजी रखेंगे। 11 अप्रैल को जोड़ी ने कहा था कि, ‘वह अपनी खुशखबरी को सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके पहले एक नये परिवार के तौर पर यह खुशी पहले आपस में मनाएंगे।’ फरवरी में हैरी और मेगन मोरक्को की यात्रा पर गए थे। यह यात्रा उनके बच्चे के जन्म के पहले ब्रिटेन के बाहर आखिरी आधिकारिक यात्रा थी। 

Web Title: Duchess of Sussex Meghan has given birth to a boy.

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे