लाइव न्यूज़ :

UAE: अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए दो बड़े धमाके, यमन के हूति विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2022 16:35 IST

अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को दो बड़े धमाके हुए हैं। यूएई ने ड्रोन हमले की आशंका जताई है। धमाकों के बाद एयरपोर्ट में आग भी देखी गई। इस हमले की जिम्मेदारी यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों ने ली है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएई के मुताबिक ड्रोन से हमले की आशंकापुलिस ने कहा- हमले में नहीं हुआ नुकसान

दुबई: अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को दो बड़े धमाके हुए हैं। यूएई ने ड्रोन हमले की आशंका जताई है। धमाकों के बाद एयरपोर्ट में आग भी देखी गई। इस हमले की जिम्मेदारी यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों ने ली है।

हूति मूवमेंट की ओर कहा गया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात पर हमला किया है। वहीं यूएई के अधिकारियों ने राजधानी अबू धाबी में दो बड़े धमाके की सूचना दी थी जो संभवतः ड्रोन के कारण हुई थी।

अबु धाबी पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यह धमाके अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में हुए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं।

बताया गया है कि एयरपोर्ट पर लगी आग से निपटने के लिए पुलिस और अधिकारियों की टीम भेज दी गई है। पुलिस ने बयान में कहा गया है कि धमाके से कोई "महत्वपूर्ण क्षति" नहीं हुई है। मामले जांच शुरू कर दी गई है।

यमन के हूति आंदोलन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हमने "यूएई में एक बड़ा" सैन्य अभियान शुरू किया और आने वाले घंटों में विवरण की घोषणा हो जाएगी। बता दें कि यमन में हुति विद्रोही सऊदी अरब के नेतृत्व में और संयुक्त अरब अमीरात सहित एक सैन्य गठबंधन से जूझ रहा है।

हूति को ईरान का समर्थन प्राप्त है। हाल ही में यूएई द्वारा समर्थित गठबंधन समर्थक सैन्य बल यमन के शबवा और मारिब के ऊर्जा उत्पादक क्षेत्रों में हुति विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुआ हैं। संभवतः इसी का बदला लेने के लिए हुति मूवमेंट ने यूएई पर ड्रोन से हमला किया है। 

हालांकि यूएई ने 2019 में यमन में अपनी सैन्य उपस्थिति को काफी हद तक कम कर दिया था, लेकिन यमनी बलों के माध्यम से इसे सशस्त्र और प्रशिक्षित करना जारी रखा। हूति विद्रोहियो ने बार-बार सऊदी अरब पर सीमा पार मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं और अतीत में यूएई पर हमला करने की धमकी दी थी।

टॅग्स :Abu DhabiDubai
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल