लाइव न्यूज़ :

शी जिनपिंग के जी20 में शामिल होने पर छाये संदेह के बादल, व्लादिमीर पुतिन पहले ही कर चुके हैं किनारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 31, 2023 14:49 IST

भारत की मेजबानी में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरह किनारा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजी20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग के हिस्सा लेने पर छाये संशय के बादलरूसी राष्ट्रपति पुतिन की तरह चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग भी जी20 बैठक से किनारा कर सकते हैंसंभावना जताई जा रही है कि शी जिनपिंग की जगह प्रधानमंत्री ली कियांग बैठक में ले सकते हैं हिस्सा

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में  9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 देशों के राष्ट्रध्यक्षों के शिखर सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरह चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग भी किनारा कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भारत-चीन मामले से परिचित सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत की राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से होने जा रही जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संभावना बेहद कम है।

इस संबंध में दो भारतीय अधिकारियों और चीन स्थित एक राजनयिक समेत एक अन्य जी20 देश की सरकार के लिए काम करने वाले अधिकारी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह प्रधानमंत्री ली कियांग नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी20 की बैठक में बीजिंग का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

लेकिन इस संबंध में भारतीय और चीनी विदेश मंत्रालयों के प्रवक्ताओं ने कोई भी आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन को एक ऐसे आयोजन के तौर पर देखा जा रहा है, जहां शी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत में होने वाली जी20 की बैठक में अपने उपस्थिति की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि ताइवान के कारण दोनों देशों के मध्य स्थापित रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। इस लिहाज से उम्मीद जताई जा रही की विश्व की दोनों महाशक्तियां कई प्रकार के व्यापार और भू-राजनीतिक तनावों से खराब हुए संबंधों को स्थिर करते हुए रिश्तों में नई तरह की गर्मजोशी लाना चाहते हैं।

इससे पहले शी जिनपिंग और बाइडेन के बीच पिछले नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में संपन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन में ही मुलाकात हुई थी।

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह जी20 बैठक के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे और पुतिन की जगह रूस से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठक में हिस्सा लेंगे।

जी20 की मेज़बानी कर रहे भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि “हमें पता है कि शी की जगह प्रधानमंत्री ली कियांग आएंगे।”

टॅग्स :जी20शी जिनपिंगव्लादिमीर पुतिनभारतचीनरूसजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा