लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने कहा, 'ट्रंप आवास से सभी क्लासिफाइड फाइल्स सरकार को दी जा चुकी हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 15, 2022 17:50 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर लगे क्लासिफाइड फाइल की चोरी के मामले में उनके वकील ने लिखित बयान देकर कहा है कि क्लासिफाइड फाइल लेने के लिए ट्रंप के निवास मार-ए-लागो पर खुद अमेरिकी न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुख जे आई ब्रैट पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प के एक वकील ने कहा कि उनके आवास से क्लासिफाइड फाइल को वापस दे दिया गया हैक्लासिफाइड फाइल के बक्से को लेने के लिए खुद अमेरिकी न्याय विभाग के जे आई ब्रैट पहुंचे थे ट्रंप पर आरोप है कि जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ते समय वो कई दस्तावेज़ साथ ले गये थे

न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक वकील ने एक लिखित बयान पर हस्ताक्षर करके कहा है कि ट्रम्प के मार-ए-लागो निवास और क्लब के स्टोरेज एरिया में क्लासिफाइड फाइल को एक बक्से में रख गया था, जिसे चार लोगों की मौजूदगी में सरकार को वापस कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक ट्रंप के वकील ने इस बयान पर 3 जून को दस्तखत किया है।

वकील के लिखित बयान में कहा गया है कि क्लासिफाइड फाइल के संबंध में ट्रंप के निवास मार-ए-लागो पर खुद अमेरिकी न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुख जे आई ब्रैट पहुंचे थे।

हालांकि वकील के इस हस्ताक्षरित बयान की चर्चा रिपोर्ट में नहीं की गई है। जिसके कारण संभावना व्यक्त की जा रही थी कि ट्रम्प या उनकी टीम क्लासिफाइड फाइल के बारे में संघीय जांचकर्ताओं को जानकारी नहीं दे रहे थे। इसलिए संघीय जांचकर्ताओं द्वारा द्वारा बीते सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति के घर की तलाशी के ऑर्डर जारी किये गये थे।

कहा यह जा रहा था कि अमेरिकी न्याय विभाग बीते कई महीनों से इस संबंध में ट्रंप की टीम से चर्चा कर रहा था लेकिन उनकी ओर सहयोग न मिलने के कारण लगभग महीनों बाद तलाशी का फैसला लिया गया।

मामले में शुक्रवार को संघीय जांचकर्ताओं द्वारा जारी किए गए ट्रम्प के घर से ली गई सामग्री की एक सूची से पता चला है कि ट्रंप के आवास से सर्च के दौरान क्लासिफाइड फाइल के 11 सेट को जब्त किया गया है, जिन पर कुछ गोपनीय या गुप्त चिह्न थे। जिनमें से कुछ में शॉर्टहैंड का प्रयोग हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो सभी फाइलें किसी गुप्त अथवा संवेदनशील जानकारी की ओर इशारा कर रही हैं।

ट्रंप आवास पर तलाशी में न केवल उस स्टोरेज एरिया को शामिल किया गया, जहां न्याय विभाग को मिली सूचना के मुताबिक क्लासिफाइड फाइल के बक्से थे बल्कि ट्रम्प के कार्यालय और निवास की भी तलाशी ली गई। शुक्रवार को बिना सील किए गए सर्च वारंट और इन्वेंट्री में यह नहीं बताया गया है कि ट्रंप के मार-ए-लागो निवास में वो क्लासिफाइड फाइल कहां पाए गए।

मालूम हो कि छापेमारी के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को ही कहा था कि उन्होंने पद पर रहते हुए अपने पास मौजूद सभी सामग्रियों को सार्वजनिक कर दिया था। उसने ऐसा कोई दस्तावेज नहीं हैं, जिन्हें उनके द्वारा छिपाया गया हो।

दूसरी ओर ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल जनवरी 2021 में अपने कार्यकाल के अंत में व्हाइट हाउस छोड़ने के साथ कई दस्तावेज़ और अन्य सरकारी सामग्रियों को साथ लेकर चले गये थे। मामले में राष्ट्रीय अभिलेखागार के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को वो क्लासिफाइड फाइल और अन्य सामग्री स्वेच्छा से लौटा देनी चाहिए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाWhite House
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा