लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 60 दिनों तक इमिग्रेशन सस्‍पेंड, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- हमें अपने देश के बारे में सोचना है

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 07:30 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी से लड़ने और अमेरिकी लोगों की नौकरी ‘बचाने’ के लिए बाहरी लोगों पर रोक लगानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के इस कदम की भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस सहित डेमोक्रेट सदस्यों ने चौतरफा आलोचना की है।अमेरिका में करीब 45 हजार लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है।

वॉशिंगटन:  कोरोना वायरस से संकट के बीच अमेरिका ने 60 दिनों के लिए इमिग्रेशन सस्‍पेंड कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह इसकी व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है। अमेरिका में अब अगले 60 दिनों तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को बसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने यह फैसला कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को देखते हुए लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमिग्रेशन सस्‍पेंड करने के ऐलान के वक्त ट्रंप ने कहा, हमें सबसे पहले अमेरिकन वर्कर्स के बारे में सोचना है। अमेरिका में करीब 45 हजार लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में इमिग्रेशन पर अस्‍थाई रोक लगाऊंगा। यह रोक 60 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। इसके बाद उस समय की आर्थिक स्थितियों के आधार पर किसी भी विस्तार या संशोधन की आवश्यकता का मूल्यांकन किया जाएगा।'  

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा था, ''अदृश्य दुश्मन के हमले के मद्देनजर, साथ ही हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को बचाने के लिए, मैं बाहरी लोगों के संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास के लिये आने को अस्थाई रूप से निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।''

डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम की भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस सहित डेमोक्रेट सदस्यों ने चौतरफा आलोचना की है।

भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है। चूंकि ट्रंप ने यह तर्क दिया है कि अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करने की जरूरत है, ऐसे में गैर- प्रवासी वीजा भी उनके निशाने पर आ सकता है। कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड संख्या में छंटनी हो रही है और पिछले सप्ताह 2.2 करोड़ अमेरिकी नागरिकों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। ट्रंप के इस बयान की डेमोक्रेट और अप्रवासन की पैरोकारी करने वालों ने तीखी आलोचना की है। कैलिफोर्निया से भारतीय मूल की डेमोक्रेट सीनेटर हैरिस ने कहा कि ट्रंप हालात का फायदा उठाकर अपनी कठोर अप्रवासन नीतियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल