लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- हम बगदादी के खिलाफ कार्रवाई का वीडियो फुटेज जारी करने पर कर रहे हैं विचार

By भाषा | Updated: October 28, 2019 22:20 IST

अमेरिकी विशेष अभियान बल द्वारा बगदादी के ठिकाने पर शनिवार को किए गए हमले के दौरान एक सुरंग के भीतर पीछा किए जाने पर आईएसआईएस सरगना ने आत्मघाती बम से खुद को उड़ा लिया।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह पश्चिमोत्तर सीरिया में अमेरिका के उस विशेष अभियान की वीडियो फुटेज का एक हिस्सा जारी करने पर विचार कर रहे हैं जिसमें इस्लामिक स्टेट का सरगना एवं दुनिया का वांछित आतंकवादी अबु बकर अल-बगदादी मारा गया।

अमेरिकी विशेष अभियान बल द्वारा बगदादी के ठिकाने पर शनिवार को किए गए हमले के दौरान एक सुरंग के भीतर पीछा किए जाने पर आईएसआईएस सरगना ने आत्मघाती बम से खुद को उड़ा लिया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “हम इस बारे में सोच रहे हैं। हम कर सकते हैं। सवाल पूछा गया था कि क्या मैं हमले का वीडियो फुटेज जारी करने पर विचार कर रहा हूं? हां, हम इसके कुछ हिस्से जारी कर सकते हैं।”

ट्रंप ने शिकागो के लिए रवाना होने से पहले कहा, “हमारे देश के लिए एक अच्छा सप्ताहांत रहा। हमने उस शख्स को पकड़ा जिसे बहुत पहले पकड़ा जाना चाहिए था। दुर्भाग्य से, वह पकड़ा नहीं गया।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “उसने अत्यधिक नुकसान किया। लेकिन यह खुफिया एवं सैन्य ताकत तथा समन्वयन और लोगों के साथ मिलकर चलने का बेहतरीन प्रदर्शन था। कई अच्छी चीजें हुईं। इसलिए यहां बहुत बड़ा और एक अच्छा सप्ताहांत था और हम इसे लेकर खुश हैं।”

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल